4 वर्षीय बच्ची को महिला ने चौथी मंजिल से फेका, मामला जानकर आप भी हो जाओगे हैरान

कर्नाटक की राजधानी बैंगलोर से एक हत्यारी मां का एक भयावह वीडियो सामने आया है। एक मां अपनी 4 वर्षीय बच्ची को चौथी मंजिल के अपार्टमेंट की बालकनी से फेंकते हुए नज़र आ रही है। यह परेशान कर देने वाली घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई। CCTV फुटेज में देखा जा सकता है कि बच्ची को फेंकने के बाद, महिला रेलिंग पर चढ़ गई और कुछ सेकंड के लिए वहीं खड़ी रही। इसी बीच परिवार के कुछ सदस्य बाहर निकले और उसे वापस खींच कर फर्श पर गिरा दिया।

पुलिस ने कहा कि बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। यह घटना गुरुवार की है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि मामला उत्तरी बैंगलोर के एसआर नगर के एक अपार्टमेंट की है। पुलिस ने बताया कि चार वर्षीय बच्ची बहरी और गूंगी थी। इसी कारण, महिला उससे परेशान रहती थी। पति द्वारा पुलिस में केस दर्ज कराने के बाद महिला को अरेस्ट कर लिया गया है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला एक दंत चिकित्सक हैं और उनके पति एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी श्रीनिवास गौड़ा ने कहा है कि, ‘हम मां के मानसिक स्वास्थ्य के संबंध में भी सभी पहलुओं पर गौर कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency