गहलोत का केजरीवाल पर कसा तंज, जाने क्या बोला

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। सीएम गहलोत ने कहा कि पीएम मोदी और अरविंद केजरीवाल एक माजने के लोग हैं। लोग इनके झांसे ना आए। सीएम ने कहा कि केजरीवाल राष्ट्रीय नेता बनना चाहता है। करोड़ो रुपये खर्च करते हैं। केजरीवाल गांधीजी की फोटो हटा देते हैं। पहले बीजेपी भी गांधीजी को नहीं अपनाती थी। लेकिन अरविंद केजरीवाल ने तो गांधी जी को आॅफिशियल हटा दिया है। केजरीवाल ने दिल्ली में गांधीजी की तस्वीर के सामने आमरण अनशन किया था। आज गांधीजी की तस्वीर को हटा दिया है। ऐसे लोग दोहरे चरित्र वाले होते हैं।  स्वतंत्रता दिवस पर गहलोत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला. गहलोत ने कहा कि केजरीवाल की हिम्मत देखिए, वह खुद को राष्ट्र का नेता मानते हैं लेकिन गांधी को अपनाने से कतराते हैं।

देश में अन्ना हजारे ने आतंक मचाया था

उल्लेखनीय है कि इससे पहले सीएम गहलोत ने अन्ना हजारे पर निशाना साधा था। जयपुर में एक कार्यक्रम में सीएम गहलोत ने कहा था कि देश में अन्ना हजारे ने आतंक मचा रखा था। सरदार मनमोहन सिंर की सरकार को बदनाम करने के लिए षड्यंत्र किया। अब अन्ना हजारे ने चुप्पी साध रखी है। देश में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ अन्ना हजारे आंदोलन क्यों नहीं करते हैं। अन्ना हजारे जैसे लोगों ने भाजपा-आरएसएस के इशारे पर दिल्ली में आंदोलन किया था। ऐसे लोगों से देशवासियों को सावधान रहना चाहिए। 

गहलोत ने गुजरात चुनाव को ध्यान रखकर साधा निशाना

जानाकरों का कहना है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोची समझी रणनीति के तहत दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। सीएम गहलोत गुजरात विधानसभा चुनाव में वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाए गए है। गुजरात चुनाव में रणनीति गहलोत ही बनाएंगे। अरविंद केजरीवाल लगातार गुजरात का दौरा कर रहे हैं। गुजरात में केजरीवाल उपस्थिती कांग्रेस को खटक रही है। जानकारों का कहना है कि सीएम गहलोत ने केजरीवाल पर निशाना साधने की शुरुआत कर दी है। इससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि गहलोत के एजेंडे़ पर अब गुजरात विधानसभा चुनाव है। जल्द ही सीएम गहलोत गुजरात का दौरा करेंगे। इस बार गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस से ज्यादा अरविंद केजरीवाल एक्टिव मोड़ पर दिखाई दे रहे हैं। 

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency