कार्तिक आर्यन ने नौसेने के जवानों के साथ बिताया वक़्त

रील लाइफ हीरो कार्तिक आर्यन जब रियल लाइफ हीरोज से मिलने पहुंचे तो जमकर मस्ती हुई। 14 अगस्त को कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें वह भारतीय सेना को जाबांजो के साथ वक्त गुजारते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने आउटडोर गेम्स के साथ वीडियोगेम खेला, नाच-गाना किया और रोटियां बनते देख हैरान भी हुए। उन्होंने लोगों को असली हीरो से भी मिलवाया जिन्होंने साइक्लोन के दौरान लोगों को बचाया था। कार्तिक का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

बंदूक के साथ पोज करते नजर आए कार्तिक आर्यन


कार्तिक आर्यन  ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, जय जवान!! एक दिन नौसेना के जांबाज जवानों के साथ। कार्तिक आर्यन ने स्वतंत्रता दिवस से पहले भारतीय नौसेना के बीच गए थे। वहां उनका वक्त काफी अच्छा गुजरा। इसकी झलक उन्होंने अपने फॉलोअर्स को भी दी है। भारतीय नौसेना के जवानों के लिए रोटियां बनाते वक्त कार्तिक मुस्कुराते हुए कहते है कि कमाल की मशीन है यहां तो रोटियां गोल बनाने की जरूरत ही नहीं है अपने आप हो जाता है। 

देश के असल हीरो है सैनिक


कार्तिक सेना के साथ बंदूक लेकर पोज़ करते  नजर आ रहे हैं जिसके बाद कार्तिक आर्यन ने ‘ भारत माता की जय’ के नारे भी लगाए। कार्तिक ने नौसेना के जवानों के साहस को देखते हुए सैनिकों को देश के असल हीरो कहा।

कबीर खान की अगली फिल्म ने नजर आएंगे 

भूल भुलैया की सफलता के बाद कार्तिक अपने ने आने दूसरे प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू कर दिया है। फिल्म ‘ सत्यप्रेम की कथा’ में कार्तिक आर्यन के साथ कियारा आडवाणी नजर आएंगी। फिल्म नाडियाडवाला प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही है। फिल्म साल 2023 में रिलीज होगी। इसके अलावा कार्तिक डायरेक्ट कबीर खान की फिल्म ‘शहजादा’ में  नजर आएंगे जो साउथ की फिल्म अला वयकुनथापुर्रम्मूलू का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में कार्तिक के साथ कृति सेनन , परेश रावल, मनीषा कोइराला, रोनित रॉय और सचिन खेड़ेकर नजर आएंगे। फिल्म शहजादा फरवरी 2023 में रिलीज होगी।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency