तो इस बात पर होती है कटरीना की अपने पति विकी कौशल से लड़ाई

कॉफी विद करण में इस बार करण जौहर के सामने विकी कौशल और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज खोले। विकी कौशल की बीते दिसंबर कटरीना से शादी हुई है और वह उनके रंग में रंगे नजर आए। मजेदार बात ये है कि विकी और कटरीना की रिश्ते की शुरुआत कॉफी विद करण को ही माना जाता है। विकी ने एपिसोड में खुद माना कि इससे पहले वह कटरीना से कभी नहीं मिले थे। विकी ने कटरीना की खूब तारीफ की।  साथ ही यह भी राज खोला कि उनके और कटरीना के बीच किस बात को लेकर लड़ाई होती है। 

विकी ने याद किया 2018 वाला एपिसोड

विकी कौशल जब कॉफी विद करण के पिछले एपिसोड में आए थे तो उन्होंने सोचा भी नहीं था कि उनकी शादी कटरीना से होगी। सच कहें तो किसी ने भी नहीं सोचा था। हालांकि ऐसा हुआ और करण जौहर इसीलिए अपने काउच को लकी मानते हैं। 2018 में विकी जब शो पर आए थे तो करण ने उन्हें एक क्लिप दिखाई थी। कॉफी विद करण में ही कटरीना ने कहा था कि उनकी जोड़ी विकी के साथ अच्छी लगेगी। विकी ने इस बार बताया कि उस एपिसोड के बाद उन्हें पता चला था कि कटरीना कैफ उन्हें जानती भी हैं। इससे पहले वह कटरीना से कभी नहीं मिले थे। 

बताई कटरीना से झगड़े की वजह

विकी कौशन ने यह भी बताया कि उनके और कटरीना के बीच झगड़ा क्यों होता है। विकी बताते हैं, दोनों क्लोसेट स्पेस (कपड़े रखने वाली जगह) के लिए झगड़ते हैं। उन्होंने बताया कि यह सिकुड़ती ही जा रही है। विकी ने बताया, कटरीना ने डेढ़ कमरा ले रखा है और मैं एक कबर्ड तक सीमित रह गया हूं जो कि जल्द एक अलमारी में बदलने वाला है। करण भी विकी की बात से सहमत हुए और बोले कि जब वह उनके घर गए थे तो विकी के पास बमुश्किल एक क्लोसेट का स्पेस था।

शाहिद का भी होता था झगड़ा

वैसे शादी के बाद शाहिद कपूर ने भी यही बात कही थी कि उनके और मीरा के बीच कबर्ड को लेकर झगड़ा होता है। शाहिद ने बताया था कि शादी के बाद वे जिस घर में रहने गए उसे 6 महीने पहले ही तैयार करवाया था। इसमें मीरा के लिए वॉरड्रोब नहीं थी। एक ही वॉरड्रोब थी जिसमें दो बराबर के साइड थे। मीरा के आने पर उन्हें एक साइड खाली करना पड़ा था। शाहिद ने बताया था कि मीरा के पास फुटवियर काफी ज्यादा हैं। वह उनकी साइड रख देती हैं तो वह फेंकते रहते हैं। 

Related Articles

Back to top button