होंडा ने लॉन्च किया अपना सेलिब्रेशन एडिशन

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली 125cc बाइक शाइन का स्पेशल एडिशन लॉन्च किया है। होंडा शाइन सेलिब्रेशन एडिशन को भारत में शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 78,878 रुपए है। कंपनी हाल ही में एक्टिवा 6G प्रीमियम एडिशन भी लॉन्च कर चुकी है। वहीं, कुछ हफ्ते पहले ही डियो स्पोर्ट्स एडिशन लॉन्च किया था। फेस्टिवल सीजन को देखते हुए कंपनी इन नए मॉडल को लॉन्च कर रही है।

फेस्टिवल सीजन में लोगों को नए ऑप्शन देना
बाइक के लॉन्चिंग इवेंट में कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर, प्रेसिडेंट और CEO अत्सुशी ओगाटा ने कहा, “जैसा कि देश आगामी त्योहारी सीजन के लिए तैयार है, HMSI में हम सभी एरिया में अपने ग्राहकों के लिए इस उत्साह को और बढ़ाना चाहते हैं। सबसे आकर्षक एग्जीक्यूटिव बाइक्स में से एक के रूप में प्रसिद्ध ब्रांड शाइन ग्राहकों को बेहद पसंद आ रही है। जो फेस्टिवल सीजन में ग्राहकों के लिए नई खुशी लेकर आएंगे।”

बाइक में कई कॉस्मेटिक चेंजेस किए गए
नई होंडा शाइन सेलिब्रेशन एडिशन में कॉस्मेटिक अपडेट और नई कलर स्कीम्स मिलती हैं। यह बाइक दो कलर ऑप्शन मैट स्टील ब्लैक मैटेलिक और मैट संग्रिया रेड मैटेलिक में खरीद सकते हैं। बाइक में फ्रेश स्ट्रिप्स, एक गोल्डन विंगमार्क और फ्यूल टैंक पर एक सेलिब्रेशन एडिशन लोगो मिलता है। इसमें एक नई ब्राउन सीट भी मिलती है। हालांकि, बाइक के मैकेनिकल पार्ट में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया
इसमें 123.94cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन है, जो इसके रेगुलर वैरिएंट में भी है। यह मोटर 7,500 RPM पर 10.5 bhp की पावर और 6,000 RPM पर 11 Nm का टार्क जनरेट करती है। इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है। इसमें पीछे की तरफ ड्रम ब्रेक और सीबीएस के साथ फ्रंट में ड्रम/डिस्क का ऑप्शन मिलता है

Related Articles

Back to top button