लखनऊ: चारबाग रेलवे स्टेशन पर भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह का जोरदार स्वागत

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी लखनऊ पहुंच गए। नई दिल्ली से स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस पर सवार होकर लखनऊ के लिए निकले तो गाजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला और इटावा रेलवे स्टेशन पर जोरदार स्वागत किया गया। चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंचने पर भूपेंद्र चौधरी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। भूपेंद्र चौधरी यहां से सीधे भाजपा प्रदेश मुख्यालय जाएंगे

भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पर सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ भाजपा उत्तर प्रदेश के निवर्तमान अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह तथा अन्य पदाधिकारी भूपेंद्र सिंह का स्वागत करेंगे। गाजियाबाद के बाद अलीगढ़ में भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी का जोरदार स्वागत किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पर उनका माल्यार्पण किया।

इसके पहले अलीगढ़ के बाद फिरोजाबाद जिले के टूंडला रेलवे स्टेशन पर स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस के रुकते ही भाजपा के नेता तथा कार्यकर्ताओं ने भूपेंद्र सिंह चौधरी का जोरदार स्वागत किया। ट्रेन लगभग पौने नौ बजे स्टेशन पहुंची थी। यहां पर भाजपा जिला संयोजक वृंदावन लाल गुप्ता, महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार व अन्य नेता उनके साथ ट्रेन में सवार होकर लखनऊ गए हैं।

इटावा रेलवे स्टेशन पर भाजपा उत्तर प्रदेश के नए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी का भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। यहां पर इटावा से भाजपा के सांसद डा रामशंकर कठेरिया व जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत ने गुलदस्ता देने के साथ भूपेंद्र सिंह को पट्टिका पहनाकर बधाई दीं। यहां पर भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने के पीछे कार्यकर्ताओं की ताकत है तथा देश के प्रधानमंत्री के प्रति जनता का जो विश्वास और आशीर्वाद है उसको लेकर आगे बढ़ेंगे।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency