उत्तराखंड: लगातार हो रही बारिश बनी आफत, हाईवे और सड़कें बंद

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश आफत बनती जा रही है। बारिश के बाद मलबा आने से चारधाम यात्रा रूट पर बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे सहित प्रदेशभर में कई सड़कें बंद हो गईं हैं। हाईवे और सड़कें बंद होने से जगह-जगह यात्री फंस गए हैं। प्रशासन द्वारा बंद सड़कों को खोलने का काम जारी है, लेकिन खराब मौसम बाधा बना हुआ है। प्रशासन द्वारा ट्रैफिक डायवर्ट कर यात्रियों को दूसरे रूट से भेजा जा रहा है।

बदरीनाथ यात्रा मार्ग में पांडुकेश्वर से 5 किमी आगे लामबगड़ नाले में एक बार फिर से बरसाती पानी के सैलाब आने के कारण एक घंटे बदरीनाथ यात्रा बाधित रही, बाद में जेसीबी की मदद से सड़क को दुरुस्त कर हाईवे को यहां पर सुचारू किया गया। लेकिन अभी भी लामबगड़ में पानी का सैलाब बरकरार है।

सोमवार को लामबगड़ की पहाड़ियों में भारी बरसात के चलते पूरे दिन लामबगड़ नाला अपने उफान में रहा। पहाड़ी से आये पानी के सैलाब व साथ में आये हल्के मलबे के वेग के कारण यहां पर सड़क अपरान्ह लगभग 3 बजे 20 मीटर बह गई। जिसे बाद में जेसीबी मशीन की सहायता से ठीक कर साढ़े चार बजे के लगभग मार्ग को आवाजाही के लिए सुचारु किया गया।

लामबगड़ नाले का अधिकांश पानी नेशनल हाईवे में ही दिन भर बहने के कारण एसडीआरएफ की टीम को पूरे दिन यहां पर खासी मसक्कत करनी पडी। शाम को भी सड़क में एक मीटर से अधिक ऊंचाई में पानी बहता दिखा। जिस कारण लोग परेशान रहे।

गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे घंटों ठप रहा
भारी बारिश के कारण गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे पर जगह-जगह भूस्खलन के कारण मलबा आने से आवाजाही के लिए घंटों बंद रहे। इसके चलते दर्जनों वाहन सड़क के दोनों ओर फंसे जाम में फंसे रहे। यमुनोत्री हाईवे पर दिन भर यातायात ठप रहने के बाद शाम तक आवाजाही हो पाई।

जिले में बीती रविवार रात्रि से भारी बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश के कारण गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे भूस्खलन के कारण रात्रि में ही बंद हो गए थे। गंगोत्री हाईवे पर हेलगूगाड़ के पास एक बार फिर भूस्खलन के कारण  यातायात घंटों तक बाधित रह। हालांकि बीआरओ की ओर से मार्ग को सुबह खोल दिया गया।

वहीं यमुनोत्री हाईवे तलोग, हरेती, सिलक्यारा, ब्रह्मखाल कल्याणी आदि जगहों पर भूस्खलन के कारण दोपहर तक आवाजाही ठप रही। तलोग और कल्याणी के पास मार्ग शाम तक चालू हो सका। यमुनोत्री हाईवे कई स्थानों पर बंद रहने से दिनभर यात्री खासे परेशान रहे।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency