जाने साइरस मिस्त्री के एक्सिडेंट से जुडी कुछ एहेम बाते

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की कल एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि डिवाइडर से टकराने से पहले उनका लग्जरी कार तेज गति से चल रही थी। इतना ही नहीं पीछे की सीटों पर बैठे दोनों व्यक्तियों ने सीट बेल्ट भी नहीं लगाई हुई थी। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, पालघर में चरोटी चेक पोस्ट को पार करने के बाद उनकी कार ने सिर्फ 9 मिनट में 20 किमी की दूरी तय की। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में उनकी कार दोपहर करीब 2.21 बजे चौकी के पास दिख रही है। दुर्घटना दोपहर करीब 2.30 बजे सूर्या नदी पर बने पुल पर हुई, जो चेक पोस्ट से 20 किमी दूर है। 

पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, जिस वक्त यह घटना हुआ टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की लग्जरी कार अनाहिता पंडोले चला रही थी। इस दुर्घटना में जानी-मानी स्त्री रोग विशेषज्ञ अनाहिता पंडोले और उनके पति डेरियस पंडोले की जान बच गई। वहीं, मिस्त्री और डेरियस के भाई जहांगीर पंडोले की मौत हो गई। यह दुर्घटना मुंबई से करीब 120 किलोमीटर दूर दोपहर करीब तीन बजे हुई। 

कार दुर्घटना की प्रारंभिक जांच से निकलीं बड़ी बातें
1. दुर्घटना के बाद साइरस मिस्त्री को जब तक अस्पताल ले जाया गया तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। जहांगीर दिनशा पंडोले की इलाज के दौरान मौत हुई। पुलिस ने डॉक्टर के हवाले से यह जानकारी दी है। 

2. साइरस मिस्त्री के सिर में चोट लगी थी और अनाहिता पंडोले के भाई जहांगीर दिनशा के बाएं पैर और सिर में चोट थी।

3. साइरस और जहांगीर कार की पिछली सीटों पर बैठे थे। मोटर व्हीकल एक्ट के अनुसार सीट बेल्ट पहनना अनिवार्य है। दोनों में से किसी ने भी सीट बेल्ट नहीं पहनी थी।

4. मुंबई की स्त्री रोग विशेषज्ञ अनाहिता पंडोले कार चला रही थीं। जब वह सूर्या नदी पर बने पुल पर सड़क के डिवाइडर से टकराई तो कार तेज रफ्तार में थी। एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि कार बाईं ओर से एक दूसरे वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थी, लेकिन नियंत्रण खो बैठी।

5. अनाहिता और उनके पति डेरियस दोनों कार में आगे की सीटों पर बैठे थे। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज चल रहा है।

6. अनाहिता और डारिरस को आज मुंबई के एक अस्पताल में रेफर किए जाने की संभावना है। हादसे के बाद उन्हें गुजरात के वापी के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया।

7. माना जाता है कि आगे की सीट पर बैठे दोनों की जान एयरबैग के कारण बची।

8. इस हादसे के बाद की Mercedes की तस्वीरों से पता चलता है कि कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त नहीं था।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency