ब्रिटिश महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के सम्मान में भारत ने किया ये ऐलान

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर भारत सरकार ने शोक व्यक्त किया है। शुक्रवार को गृह मंत्रालय की ओर से बयान जारी करते हुए जानकारी दी गई कि सरकार ने 11 सितंबर यानी रविवार को ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के सम्मान में एक दिन का राजकीय शोक का ऐलान किया है। बता दें कि क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय की गुरुवार रात (भारतीय समयानुसार) निधन हो गया था। 

गृह मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि शोक के दिन पूरे भारत में सभी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। इस दिन कोई आधिकारिक कार्य नहीं होगा।

गौरतलब है कि ब्रिटेन की महामहिम महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 8 सितंबर 2022 को निधन हो गया। वह ब्रिटेन में सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी थीं। उन्होंने गुरुवार रात (भारतीय समयानुसार) स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल महल में आखिरी सांस ली। वह 96 साल की थीं। महारानी ने 70 साल तक ब्रिटेन में शासन किया।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency