यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, वरिष्ठ नेता ने दिया त्यागपत्र

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। जी दरअसल हाल ही में मिली जानकारी के तहत पार्टी उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी ने उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। जी दरअसल उन्होंने ‘कांग्रेस’ को हटाते हुए अपना ट्विटर और फेसबुक प्रोफाइल भी बदल दिया है। ऐसा भी कहा जा रहा है कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, सांसद राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को अपना इस्तीफा भेजने के बाद त्रिपाठी ने बीते शनिवार रात अपने सभी मोबाइल फोन बंद कर दिए।

वहीं दूसरी तरफ यूपीसीसी अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने त्रिपाठी के इस्तीफे के बारे में कोई जानकारी होने से इनकार किया है। जी दरअसल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय राय का कहना है, ‘उन्होंने मेरी जानकारी के अनुसार पार्टी नहीं छोड़ी है। हालांकि, जो लोग चुनाव लड़ना चाहते हैं, उन्हें पार्टी के आला अधिकारियों के निर्देशों के अनुसार अपने आधिकारिक पदों को छोड़ने के लिए कहा गया है।’ त्रिपाठी के बारे में बात करें तो वह पूर्व मुख्यमंत्री और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष कमला पति त्रिपाठी के परपोते हैं।

वहीं उनके पिता राजेश पति त्रिपाठी कांग्रेस के पूर्व एमएलसी रह चुके हैं। आपको यह भी बता दें कि ललितेश वर्तमान में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष थे और प्रियंका गांधी की टीम में कार्यरत थे। आज उनके करीबी सूत्रों ने कहा है कि, वह बहुत जल्द समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। आपको हम यह भी बता दें कि ललितेश ने 2012 में मरिहान विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की थी और मिर्जापुर से 2019 के संसद चुनाव में हार गये थे।

Related Articles

Back to top button