जाने कब है श्राद्ध एकादशी और इस वर्त का महत्व

पितृ पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को बेहद खास माना गया है। हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को इंदिरा एकादशी व्रत रखा जाता है। इस साल इंदिरा एकादशी व्रत 21 सितंबर 2022 को है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार एकादशी व्रत करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं और मृत्यु के पश्चात मोक्ष की प्राप्ति होती है।

इंदिरा एकादशी 2022 शुभ मुहूर्त-

हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी का प्रारंभ 20 सितंबर, मंगलवार को रात 09 बजकर 26 मिनट से होगा, जो कि 21 सितंबर, बुधवार को रात 11 बजकर 34 मिनट पर समाप्त होगी। उदयातिथि के अनुसार एकादशी व्रत 21 सितंबर को रखा जाएगा।

इंदिरा एकादशी पूजा- विधि-

सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त हो जाएं।
घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।
भगवान विष्णु का गंगा जल से अभिषेक करें।
भगवान विष्णु को पुष्प और तुलसी दल अर्पित करें।
अगर संभव हो तो इस दिन व्रत भी रखें।
भगवान की आरती करें। 
भगवान को भोग लगाएं। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता है। भगवान विष्णु के भोग में तुलसी को जरूर शामिल करें। ऐसा माना जाता है कि बिना तुलसी के भगवान विष्णु भोग ग्रहण नहीं करते हैं। 
इस पावन दिन भगवान विष्णु के साथ ही माता लक्ष्मी की पूजा भी करें। 
इस दिन भगवान का अधिक से अधिक ध्यान करें। 

एकादशी व्रत पारण का समय-

इस व्रत का पारण 22 सितंबर 2022 को सुबह 06 बजकर 09 मिनट से लेकर  सुबह 08 बजकर 35 मिनट तक रहेगा।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency