Acer ने भारत में अपनी 2 नई टीवी सीरीज की लॉन्च

एसर टेलीविजन ने गुरुवार को अपने एंड्रॉयड-संचालित टेलीविजन की दो नई सीरीज लॉन्च की है। भारत के लिए एसर होम एंटरटेनमेंट डिवीजन के लाइसेंसधारी, इंडकल टेक्नोलॉजीज ने डॉल्बी टेक्नोलॉन्जी पर आधारित एक H और S सीरीज की धोषणा की। दोनों सीरीज के टीवी डॉल्बी विजन और डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट करते हैं। कंपनी का दावा है कि यह टीवी आपको बेहतरीन व्यूइंग एक्सपीरियंस देते है।इसके साथ ही एसर टेलीविजन सभी नए 4K टीवी मॉडल पर तीन साल की वारंटी भी दे रहा है।

H और S सीरीज की साइज और स्पेसिफिकेशंस

  • नई एसर H-सीरीज टीवी S-सीरीज की तुलना में अधिक प्रीमियम है। H-सीरीज़ में तीन अलग-अलग साइज में टीवी हैं, जिसमें 55-इंच, और 50-इंच, और 43-इंच शामिल है।
  • वहीं S-सीरीज में 65-इंच और 32-इंच साइज की टीवी हैं। बता दें कि टॉप-एंड वेरिएंट या बड़े आकार के पैनल वाले टीवी एक इमर्सिव साउंड एक्सपीरियंस के साथ पैनल के नीचे से जुड़े साउंडबार के साथ आते हैं।

Related Articles

Back to top button