मध्य प्रदेश में ईओडब्ल्यू ने तीन अलग-अलग मामलों मेें 5 जगहों पर मारा छापा, पढ़े पूरी ख़बर

मध्य प्रदेश में एक बार फिर ईओडब्ल्यू की छापेमार कार्रवाई की गई है। प्रदेश के तीन अलग-अलग मामलों मेें 5 जगहों पर छापा मारा है। आर्थिक अपराध प्रकाष्ठ को प्राप्त शिकायत की जांच प्रकोष्ठ इकाई सागर से कराई गई। जांच में आए साक्ष्यों के आधार पर पाया गया कि आरोपियों से लगभग 110 प्रतिशत अधिक व्यय एवं संपत्ति अर्जित की गई है। ईओडब्ल्यू की कार्रवाई लगातार जारी है।

दरअसल निवाड़ी में जल संशाधन विभाग का एक बाबू करोड़ों का आसामी निकला है। जानकारी के अनुसार ईओडब्ल्यू ने जल संसाधान विभाग में पदस्थ कैलाश चंद्र मिश्रा के यहां छापा मारा है। और अब तक छापे की कार्रवाई में आय से 110 गुना ज्यादा संपत्ति मिली है। इस जांच में कई एकड़ खेत, जेसीबी मशीन, 1 एक्सयूवी कार, 1 फॉर्च्यूनर कार और 3 अन्य मोटर साइकिल भी बरामद हुई है।

साथ ही मंडला में 4 मकान, दो गोदाम, दुकान मिली है। यह कार्रवाई सागर और जबलपुर ईओडब्ल्यू ने मिलकर की है। बताया जा रहा है कि कैलाश चंद्र मिश्रा जल संसाधन विभाग में टाइम कीपर है। जांच में और भी खुलासे हो सकते हैं।

जानकारी के अनुसार आज सुबह निवाड़ी में जल संसाधन विभाग के रिटायर्ड टाइम कीपर और मंडला जिले में 2 सोसाइटी मैनेजर्स के ठिकानों पर छापे पड़े। बताया जा रहा है कि दोनों मैनेजर्स भाई हैं। अब तक के हुए खुलासे में पता चला है कि एक भाई के पास आय से 1100% अधिक खर्च और संपत्ति मिली है। और 10 लाख रुपए कैश मिला है। हालांकि मंथली सैलरी लगभग 9 हजार रुपए है। अब तक की जांच में तीनों के पास आय से अधिक संपत्ति पाई गई है। और लगातार सर्च जारी है। रिटायर्ड टाइम कीपर, उसके बेटे के खिलाफ केस किया गया है। मंडला में दोनों मैनेजर भाइयों के साथ उनकी पत्नियों पर भी केस किया गया है।

बता दें कि ईओडब्ल्यू जबलपुर की टीम ने मंडला जिले के नैनपुर में दो भाइयों गणेश जायसवाल और राजू जायसवाल के मकान, गोदाम और दुकानों में सर्च कर रही है। दोनों सोसाइटी मैनेजर हैं। इसे लेकर ईओडब्ल्यू अधिकारी देवेंद्र राजपूत ने बताया कि नैनपुर के रहने वाले गणेश जायसवाल और राजू जायसवाल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति जमा करने की शिकायत आई थी। राजू जायसवाल के पास अब तक आय से लगभग 1100% ज्यादा प्रॉपर्टी मिली है। राजू और उसकी पत्नी संगीता के खिलाफ केस किया गया है।

राजू जायसवाल के पास अब तक इत 10 लाख रुपए कैश मिले है। साथ ही इटका, नैनपुर, मंडला में दुकान और 5000 स्क्वायर फीट का गोदाम मिला। चाकोरपुर पुरानी बस्ती में 1000 स्क्वायर फीट में उसका मकान बना हुआ है। मंडला-नैनपुर हाईवे पर दुकान और 3982 स्क्वायर फीट का गोदाम भी मिला।अलग-अलग जगह पर कई सारे प्लॉट और साथ ही 3 पिकअप वाहन, स्कूटर और बाइक बरामद हुई है। मंडला जिले के ही नैनपुर में समिति प्रबंधक गणेश जायसवाल का रेलवे स्टेशन कॉलोनी के पीछे मकान और इटका स्थित दुकान में सर्च की जा रही है। अब तक आय से 600% अधिक संपत्ति मिली है। गणेश और उनकी पत्नी अनीता पर केस दर्ज किया गया है। गणेश जायसवाल समिति प्रबंधक राजू जायसवाल के भाई हैं।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency