सत्येंद्र जैन को जन्मदिन की बधाई देते हुई जाने अरविंद केजरीवाल ने क्या कहा

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल में बंद सत्येंद्र जैन का आज जन्मदिन है। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा है कि सच्चाई की डगर आसान नहीं होती। केजरीवाल ने दिल्ली में बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भी जैन को क्रेडिट दिया और भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ”आज सत्येंद्र का जन्मदिन है। 4 महीने से फर्जी केस में जेल में है। उसने मोहल्ला क्लिनिक दिए, 24 घंटे फ्री बिजली दी, सबके लिए अच्छे और फ्री इलाज का इंतजाम किया। ये लोग जनहित के ये सब काम रोकना चाहते हैं। सच्चाई की डगर आसान नहीं होती सत्येंद्र। जन्मदिन मुबारक।

58 वर्षीय सत्येंद्र जैन कथित हवाला सौदे से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के एक अन्य मामले में 30 मई को ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद से जेल में बंद हैं। आम आदमी पार्टी लगातार सत्येंद्र जैन का बचाव करती रही है। पार्टी का कहना है कि दिल्ली में सरकार के अच्छे कामकाज को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने झूठे केस में जैन को गिरफ्तार कराया है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency