यूपी में अगले 72 घंटे मौसम विभाग ने ज़ारी किया भारी बारिश का अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव के क्षेत्र का असर पश्चिमी  उत्तर प्रदेश सहित उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों तक पहुंचना शुरू हो गया है। बुधवार दोपहर से बादल छाने शुरू हुए और शाम होते-होते बारिश ने भी दस्तक दे दी। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज से बारिश में बढ़ोतरी के आसार हैं। आज एवं कल पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश होने के आसार हैं। सात अक्तूबर को कुछ स्थानों में मूसलाधार बारिश की भी आशंका है। बारिश का यह दौर आठ अक्तूबर की शाम तक जारी रह सकता है।

इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा। कुल मिलाकर बारिश का यह दौर तीन दिन तक चलने की उम्मीद है। अगले 72 घंटों के लिए उत्तर प्रदेश के जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और 72 घंटे भारी बारिश होगी। साथ ही हल्की ठंड भी महसूस होगी। हालांकि अक्तूबर में बारिश के असर से हवा की गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद है।

11 वर्षों में तीन बार दशहरे पर बारिश
2012-2022 के 11 वर्षों में तीन बार दशहरे पर बारिश का संयोग बना है। 24 अक्तूबर 2012 को दो मिमी और 15 अक्तूबर 2021 को दशहरे के दिन ही 71.6 मिमी बारिश हुई थी। दशहरे पर दशक की सर्वाधिक बारिश 2021 में ही दर्ज की गई। 2022 में भी दशहरे के दिन बुधवार को 0.1 मिमी बारिश हुई।

दिन का पारा लुढ़का
बुधवार को दिन का तापमान 33.1 और रात का 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मंगलवार के सापेक्ष दिन के तापमान में 2.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई जबकि रात में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी। बावजूद इसके दिन का तापमान सामान्य और रात का चार डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज हुआ। शाम 5.30 बजे तक 0.1 मिमी बारिश हुई।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency