Nicole Aunapu Mann अंतरिक्ष पहुंचने वाली अमेरिकी मूल की पहली महिला बनी

अमेरिका के लिए आखिरकार लंबा इंतजार खत्म हो गया है। अमेरिकी मूल की कोई महिला पहली बार अंतरिक्ष पहुंचने में सफल रही हैं। जी हां… कर्नल निकोल औनापु मान अंतरिक्ष पहुंचने वाली अमेरिकी मूल की पहली महिला बन गई हैं। हालांकि, अमेरिका की कई महिला नागरिक स्पेस की यात्रा कर चुकी हैं, लेकिन इनमें से कोई अमेरिका का मूल निवासी नहीं था।

बता दें कि एलन मस्क की कंपनी SpaceX ने बुधवार को क्रू-5 मिशन के तहत चार अंतरिक्ष यात्रियों को फ्लोरिडा से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना किया था। इस यान में एक रूसी अंतरिक्ष यात्री, दो अमेरिकी और एक जापानी यात्री हैं। जिसमें निकौल मान भी हैं। ये मिशन 6 महीने तक चलेगा।

कौन हैं निकोल औनापु मान

निकोल मान का जून 2013 में नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) में सिलेक्शन हुआ था। उन्होंने अपनी पहली अंतरिक्ष की यात्रा के 9 साल लंबा इंतजार किया। निकोल को SpaceX के मिशन क्रू-5 का कमांडर बनाया गया है।

अमेरिकी मरीन कॉर्प्स में कर्नल हैं निकोल

कैलिफोर्निया में जन्मी निकोल मान ने 1995 में रैंचो कोटेट हाई स्कूल से ग्रेजुएशन की। निकोल मैकेनिकल इंजीनियरिंग में मास्टर ऑफ साइंस भी हैं। अभी वह अमेरिकी मरीन कॉर्प्स में कर्नल भी हैं। उन्होंने F/A-18 हॉर्नेट और सुपर हॉर्नेट में टेस्ट पायलट के तौर पर काम भी किया है। इराक और अफगानिस्तान में युद्ध अभियानों के लिए उन्हें दो बार विमान वाहक पोत पर तैनात किया गया था।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency