नोकिया ने लॉन्च किया अपना नया 5G स्मार्टफोन, पढ़े डिटेल

फिनलैंड की टेक कंपनी Nokia के क्लासिक फोन्स की पहचान आज भी उनकी मजबूती के चलते होती है। अब कंपनी ने एक नया Rugged स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जो मजबूती के मामले में सभी को पीछे छोड़ देगा। Nokia XR 20 Industrial Edition को हर तरह के मुश्किल हालात का सामना करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह डिवाइस जुलाई,2021 में HMD ग्लोबल की ओर से लॉन्च किए गए Nokia XR 20 का बेहतर वर्जन है। 

नया नोकिया स्मार्टफोन भी HMD ग्लोबल की ओर से लॉन्च किया गया है और इसे अन्य विकल्पों के मुकाबले मजबूत बनाने के लिए हाई-एंड फीचर्स दिए गए हैं। Rugged स्मार्टफोन के तौर पर इस डिवाइस को ATEX, IECEx, NEC500 और UL सर्टिफिकेशन मिले हैं। ये सर्टिफिकेशन साबित करते हैं कि नए डिवाइस को मुश्किल हालात और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में इस्तेमाल किया जा सकता है। यह फोन जमीन पर गिरने या भीगने जैसी स्थितियों में खराब नहीं होगा।

खतरनाक लोकेशंस पर कर सकेंगे इस्तेमाल 
नोकिया XR 20 इंडस्ट्रियल एडिशन को ना सिर्फ घर के बाहर टूटने या खराब होने के डर के बिना इस्तेमाल किया जा सकता है, बल्कि इसे ऐसी जगह भी इस्तेमाल किया जा सकता है, जहां रसायनों की मदद से काम होता है या फिर छोटे धमाके होते हैं। धूल भरी खदानों, फैक्ट्रियों, मैकेनिकल वर्कशॉप और अन्य खतरनाक जगहों पर भी इस फोन को इस्तेमाल किया जा सकेगा और इसके खराब होने का डर परेशान नहीं करेगा। 

फोन में मिलते हैं खास कम्युनिकेशन फीचर्स 
खतरनाक लोकेशंस पर आपस में जुड़े रहने के लिए यूजर्स को इस स्मार्टफोन में खास फीचर्स भी दिए गए हैं। वे नोकिया टीम कॉम्स या फिर ग्रुप कम्युनिकेशन जैसी ऐप्स की मदद से पुश-टू-टॉक और वीडियो कनेक्टिविटी फीचर्स का फायदा उठा सकेंगे। खास बात है कि 5G कनेक्टिविटी के अलावा नोकिया स्मार्टफोन प्राइवेट वायरलेस नेटवर्क को भी सपोर्ट करते हैं। यानी कि इनका इस्तेमाल वॉकी-टॉकी की तरह भी किया जा सकेगा। 

सामने नहीं आई कीमत से जुड़ी जानकारी
नोकिया XR 20 इंडस्ट्रियल एडिशन फोन की कीमत या उपलब्धता से जुड़ी जानकारी से कंपनी ने अभी पर्दा नहीं उठाया है। इतना जरूर साफ है कि इसे चुनिंदा मार्केट्स में ही लॉन्च किया जाएगा और अलग-अलग इंडस्ट्रीज को इसका फायदा मिलेगा।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency