जानें झारखंड के मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकर्ताओं से क्या कहा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि झामुमो का हर एक कार्यकर्ता हर वक्त चुनाव की तैयारी में रहता है। कहा कि 2024-25 की तैयारी तो भाजपा वाले कर रहे हैं। झामुमो का एक-एक कार्यकर्ता दिन-रात सोते-जागते जंग की तैयारी में ही रहता है। झामुमो कार्यकर्ताओं को बस खटखटाने भर की देर है, वे हर मोर्चे पर लोहा लेने के लिए अपने अस्त्र-शस्त्र के साथ तैयार खड़े मिलेंगे।

शुक्रवार को हरमू स्थित सोहराय भवन में झामुमो केंद्रीय समिति की विस्तारित बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान हेमंत ने कहा कि संघर्ष और जंग झामुमो की पृष्ठभूमि में है। इससे कोई कार्यकर्ता कभी पीछे नहीं भागता। उन्होंने कहा कि विरोधी मनोवैज्ञानिक चोट देना चाहते हैं, लेकिन उनका षड्यंत्र सफल नहीं होने देंगे। कार्यक्रम का संचालन केंद्रीय समिति सदस्य विनोद पांडेय ने किया। केंद्रीय समिति के सदस्यों के अलावा बैठक में जिला अध्यक्ष, सचिव और प्रखंड अध्यक्ष व सचिव उपस्थित रहे।

केंद्र की राजनीति में भूमिका पर विचार जारी 

मुख्यमंत्री ने केंद्र की राजनीति में अन्य राज्यों की क्षेत्रीय पार्टियों की तरह झामुमो की भूमिका से जुड़े सवाल पर कहा कि सरकारें समर्थन से बनती हैं। वक्त आने पर निर्णय लिया जाएगा। हेमंत सोरेन ने कहा कि जनभागीदारी से किसी भी कार्यक्रम को सफल बनाया जा सकता है। लोगों को योजना का लाभ देने के लिए पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में बढ़चढ़ कर इस कार्यक्रम में हिस्सा लें। सीएम ने कहा है कि वे विरोध की नहीं बल्कि विकास की राजनीति करते हैं। तीन साल के शासन में दो साल कोरोना से लड़ाई लड़ी। पिछले एक साल में चुनानी संकल्प को पूरा करते हुए तेजी से राज्य के विकास को सही दिशा देने में जुटे हैं।

वादों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें शिबू

झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शिबू सोरेन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सदस्यता अभियान को गति दें। संगठन की मजबूती सर्वोपरि है। लोगों की बढ़ती उम्मीदों पर खरा उतरना हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यों की सराहना की। योजनाओं का लाभ जरूरतमंद अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर देने के साथ कहा कि हर वादे प्राथमिकता पर पूरे किए जाएं।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency