बिहार में इन पदों के लिए 10 हजार से ज्यादा भारतीय

बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग (डीएलआरएस) ने बंदोबस्त पदाधिकारी (एएसओ), कानूनगो, अमीन और क्लर्क के कुल 10101 पदों पर भर्ती (विज्ञप्ति संख्या – 05/2022, 06/2022, 07/2022 और 08/2022) के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट online.bih.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवंबर 2022 (रात 11.59 बजे तक)  है।  रिक्त पदों में सहायक बंदोबस्त अधिकारी (एएसओ) के 355, कानूनगो के 758, अमीन के 8244 और क्लर्क के 744 पद हैं। 

सहायक बंदोबस्त अधिकारी – 355
– सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक या बीई एवं दो साल का अनुभव। आयु 21 वर्ष से कम और 37 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। 
– सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी (एएसओ) के लिए मानदेय 59,000 रुपये

कानूनगो – 758
– सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा व दो साल का अनुभव। आयु 18 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
– कानूनगो के लिए 36,000 वेतनमान 

अमीन – 8244
– सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा। आयु 18 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
अमीन के लिए 31,000 वेतनमान है।

क्लर्क – 744
किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन । आयु 18 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
लिपिक के लिए 25,000 रुपये वेतनमान है।

बिहार के आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा में राज्य सरकार के नियमों के अनुसार छूट का भी प्रावधान है। अधिकतम आयु सीमा में अनारक्षित वर्ग की महिलाओं, बीसी, एमबीसी (पुरुष व महिला) को तीन वर्ष व एससी एसटी वर्ग के पुरुष महिलाओं को पांच वर्ष की छूट मिलेगी।

इन पदों के लिए मेरिट लिस्ट एकेडमिक प्रदर्शन के आधार पर बनेगी। 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन के प्राप्तांकों के आधार पर ही मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी। ये भर्तियां संविदा पर की जा रही हैं।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency