CSK vs KKR IPL 2021 Match: कोलकाता के कप्तान इयोन मोर्गन ने टास जीतकर पहले चुनी बल्लेबाजी

CSK vs KKR IPL 2021 Match LIVE: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल के 14वें सीजन का 38वां लीग मैच चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अबू धाबी में खेला जा रहा है। इस मैच में कोलकाता के कप्तान इयोन मोर्गन ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है।

इस मुकाबले के लिए कोलकाता की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जबकि चेन्नई में एक बदलाव देखने को मिला है। ड्वेन ब्रावो के स्थान पर सैम कुर्रन को मौका दिया गया है। सीएसके के कप्तान एमएस धौनी ने बताया है कि ड्वेन ब्रावो के वर्कलोड को मैनेज करने के लिए उनको आराम दिया गया है, क्योंकि वे सीपीएल से लौटे हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन

फाफ डुप्लेसिस, रितुराज गायकवाड़, मोइन अली, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, एमएस धौनी (विकेटकीपर और कप्तान), रवींद्र जडेजा, सैम कुर्रन, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर और जोश हेजलवुड।

 

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन

वेंकटेश अय्यर, शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, नितीश राणा, इयोन मोर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, लाकी फर्ग्युसन, वरुण चक्रवर्ती और प्रसिद्ध कृष्णा।

चेन्नई इस समय अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है, जबकि कोलकाता की टीम चौथे पायदान पर है। चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने 9 मैचों में से 7 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि कोलकाता को इतने ही मैचों में सिर्फ 4 मैचों में जीत मिल सकी है। ऐसे में कोलकाता के पास जहां अपनी स्थिति सुधारने का मौका है। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स प्लेआफ के लिए अपने दावेदारी पेश करना चाहेगी। अगर सीएसके ये मुकाबला जीत जाती है तो फिर टीम के खाते में 16 अंक हो जाएंगे और इस तरह टीम प्लेआफ में पहुंचने के करीब पहुंच जाएगी।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency