राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत केजरीवाल पर हमला, कहा…

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीखा प्रहार किया है। सीएम गहलोत ने कहा कि केजरीवाल पैकेज देकर प्रचार करवा रहे हैं। पैकेज देकर प्रचार करवाओगे। पैकेज का पार्ट नंबर है- मेरे खिलाफ कोई खबर नहीं चलाओगे। पैकेज पार्ट 2 का मतलब है- मैं बोलता हूं उसे बार-बार दिखाओ। मीडिया बार-बार दिखा रहा है। केजरीवाल ने लोगों को हायर कर रखा है। गांव-गांव में इंटरव्यू देने के लिए लोग लगा रखे हैं। जो इंटरव्यू लेने वाला और देने वाल केजरीवाल का आदमी है। जनता इनकी बात को जानती है। केजरीवाल के कृत्रिम माहौल को लोग समझ रहे हैं। इनका माहौल ध्वस्त हो रहा है। केजरीवाल के पास उम्मीदवार खड़े करने के लिए आदमी नहीं है। ये तो इंतजार कर रहें है कि कांग्रेस से जिनकों टिकट नहीं मिले, उसे टिकट दे दिया जाए। मीडिया मोदी के दबाव में है। राष्ट्रीय मीडिया को बिलकुल एकतरफा है। क्षेत्रीय मीडिया ने कुछ हद तक दबाव में नहीं है। केजरीवाल की चाले समझ रहे हैं।

गहलोत बोले- चुनाव आयोग मोदी के दबाव में 

सीएम गहलोत ने आज गुजरात के नवसारी में प्रेस वार्ता में कहा कि बीजेपी का एजेंड़ा है कि चुनाव आयोग को प्रभावित करों। फैसले कराओं। कई ऐसे घटनाएं हो चुकी है। हिमाचल- गुजरात में चुनाव हो रहे हैं। जब तक दोनों नेताओं के हिमाचल के दौरे पूरे नहीं हो जाए, तब तक चुनाव आयोग गुजरात में चुनावी कार्यक्रम जारी नहीं करेगा। पीएम 1 नवंबर को राजस्थान के मानगढ़ आ रहे हैं। शायद उसके बाद गुजरात का चुनाव कार्यक्रम जारी होगा। सीएम गहलोत ने कहा कि बीजेपी ने गुजरात में 27 साल तक शासन किया है। जनता त्रस्त है। इसलिए सब कुछ बदल दिया गया है। पूरा मंत्रिमंडल बदल दिया। मतलब साफ है। निकम्मे और नाकारा थे। पहले बदल देते तो जनता का भला होता। इतना लेट क्यों बदला। बदवाल बताता है कि यहां कि सरकार किस तरह काम कर रही है। हर वर्ग में असंतोष है। कोई वर्ग बीजेपी से खुश नहीं है। मजबूरी में साथ दे रहा है। लेकिन अब समय बदलाव का है। 

बीजेपी की गौरव यात्रा का हो रहा है विरोध

सीएम गहलोत ने कहा कि गौरव यात्रा का जगह-जगह विरोध हो रहा है। लोगों में आक्रोश है। गौरव यात्रा फेल हो रही है। लोग बदलाव चाहते हैं। कांग्रेस बदवाल के लिए तैयार है। कुछ लोग भ्रम फैला रहे है कि प्रचार कम है। मोदी जी खुद कह रहे हैं कि कांग्रेस चुपचाप काम कर रही है। पता नहीं मोदी जी के कहने का मतलब क्या था। ये तो वो जाने।  केजरीवाल की चाले समझ रहे हैं। लोकतंत्र को कांग्रेस ने जिंदा रखा है। बीजेपी लोकतंत्र में विश्वास नहीं रखती है। लोकतंत्र में बीजेपी का रवैया फासिस्ट है। चुनाव जीतने के लिए लोकतंत्र का मुखौटा पहन रखा है। बीजेपी का तरीका लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी है। काले झंडे दिखाने पर आप जेल चले जाओगे।  गांधी के प्रदेश के अंदर हिंसा और तनाव का माहौल है। बीजेपी विचारधारा की राजनीति नहीं करती है। हालात गंभीर है। इसलिए राहुल गांधी सीएम गहलोत ने कहा कि राजस्थान में हमने लोक कल्याणकारी फैसले लिए है। पुरानी पेंशन योजना बहाल कर दी है। गुजरात में भी हम राजस्थान जैसा माडल लाएंगे। 

Related Articles

Back to top button