टाटा ने लॉन्च किया अपनी इस कार का CNG मॉडल

टाटा मोटर्स के पोर्टफोलियो में टियागो का अहम रोल रहा है। टाटा की न्यू इनिंग्स टियागो के साथ ही शुरू हुई है। टाटा की कारों के सेल्स के ग्राफ को टियागो ने ही उठाने का काम किया है। टियागो के बाद टिगोर, नेक्सन, अल्ट्रोज और पंच भी लोगों को पसंद आईं। कंपनी ने टियागो का NRG वैरिएंट भी लॉन्च किया, जो टॉप-स्पेक XZ और XT ट्रिम में आता है। अब कंपनी ने टियागो NRG का iCNG वैरिएंट भी लॉन्च कर दिया है। मोटर एरिना ने इससे जुड़े अपडेट को शेयर किया है।

टियागो NRG CNG लॉन्च
टाटा मोटर्स के डीलरों को टियागो NRG CNG के लॉन्च के बारे में सूचित कर दिया गया है। टाटा मोटर्स ने खुलासा किया कि टियागो NRG को स्टाइलिंग और डिजाइन की वजह से ग्राहकों द्वारा पसंद किया जा रहा है। 2021 में फेसलिफ्ट और BS6 अपग्रेड ने इसे प्रीमियम और आकर्षक बना दिया। इसने अपने सेगमेंट में अपनी कैटेगरी में सर्वश्रेष्ठ फीचर्स, ड्राइवबिलिटी, सेफ्टी और कम्फर्ट के साथ बेंचमार्क सेट किया है। हमने पिछले 3 सालों में CNG व्हीकल की बिक्री में भारी डिमांड और वृद्धि देखी है। जिसमें वॉल्यूम का तिगुना और कुल बिक्री में हिस्सा दोगुना होकर 11% हो गया है। बढ़ते CNG सेगमेंट में अपनी मौजूदगी और वॉल्यूम को बढ़ाने के लिए हम टियागो NRG iCNG भारत का पहला टफरोडर CNG  लॉन्च कर रहे हैं।

टियागो NRG CNG की कीमत
मौजूदा टियागो NRG XT की कीमत 6.42 लाख रुपए और XZ की कीमत 6.83 लाख रुपए है। यह देखते हुए कि नियमित टियागो के CNG वैरिएंट की कीमत उनके पेट्रोल समकक्षों की तुलना में 91 हजार रुपए ज्यादा है। टियागो NRG CNG के लिए समान कीमत रखने की उम्मीद की जा सकती है। अगर ऐसा है तो टियागो NRG XT CNG की एक्स-शोरूम कीमत 7.33 लाख रुपए और NRG XZ CNG की कीमत 7.74 लाख रुपए हो सकती है।

टियागो NRG CNG का इंजन
टाटा टियागो NRG CNG डीलरशिप पर बिलिंग के लिए उपलब्ध हो चुकी है। टियागो NRG CNG 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन से लैस होगा, जो CNG पर चलने पर 72 बीएचपी और 95 एनएम टॉर्क पैदा करेगा। इसका माइलेज 26.4km/kg होगा। कंपनी की कीमत का ऑफिशियल अनाउंसमेंट नवंबर के पहले सप्ताह में कर सकती है। इसे ग्रे, व्हाइट, रेड और फॉलीज ग्रीन रंगों में लॉन्च किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button