मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अफसरों को निर्देश, जानें पूरी ख़बर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मूल्य समर्थन योजना के तहत धान खरीद को पूरी तत्परता से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के लिए किसानों का हित सर्वोपरि है। धान खरीद में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी क्रय केन्द्रों पर पूरी पारदर्शिता के साथ धान खरीद किए जाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री रविवार को अपने सरकारी आवास पर धान खरीद की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि क्रय केन्द्रों पर किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए। किसानों के हितों की अनदेखी करने वालों की जवाबदेही तय करते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि धान क्रय केन्द्र समय से संचालित हों। किसानों को समय से उनकी उपज का भुगतान किया जाए। प्रदेश में ई-पॉप डिवाइस के माध्यम से आधार प्रमाणीकरण द्वारा किसानों से धान की खरीद सुनिश्चित की जाए।

धान के मूल्य का भुगतान किसानों के आधार लिंक्ड बैंक खाते में पीएफएमएस से खाते सत्यापित कराते हुए कराया जाए। धान खरीद की सम्पूर्ण प्रक्रिया ऑनलाइन है।खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में कॉमन श्रेणी के धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2040 रुपये प्रति कुन्तल तथा ग्रेड-ए श्रेणी के धान का समर्थन मूल्य 2060 रुपये प्रति कुन्तल निर्धारित है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency