बाबूलाल मरांडी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेता अन्य नेताओं ने मोरबी हादसे पर जताया दुःख

गुजरात की मोरबी शहर स्थित माच्छू नही में बने पुल के टूटने से हुए हादसे में अब तक 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 70 से ज्यादा लोगों का इलाज चल रहा है। रविवार देर शाम हुए हादसे के बाद राहत और बचाव का काम जारी है। सैकड़ों लोग अभी भी लापता हैं। बताया जाता है कि हादसे के वक्त पुल पर कम से कम 400 लोग मौजूद थे जिसमें बड़ी संख्या में औरतें और बच्चे भी थे। गुजरात में घटी उस हृदयविदारक घटना पर झारखंड के कई नेताओं ने दुख व्यक्त किया है। बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने भी मोरबी हादसे पर दुख व्यक्त किया है। बाबूलाल मरांडी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित कई नेताओं ने दुख व्यक्त किया है। 

पीड़ित लोगों को दुख का वज्रपात सहने की शक्ति दें

बीजेपी विधायक दल के नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए अपने आधिकारिक ट्विटर पर लिखा कि गुजरात के मोरबी स्थित झूलता पुल के अचानक टूटने से कइयों के हताहत होने एवं लापता होने की अत्यंत दुखद सूचना मिली। राहत और बचाव का काम युद्धस्तर पर जारी है। ईश्वर पीड़ित परिजनों को दुख के इस वज्रपात सहने की शक्ति प्रदान करें। बाबूलाल मरांडी ने लिखा कि मैं हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। 

सीएम ने हादसे में घायल लोगों की कुशलता की कामना की
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आधिकारिक ट्विटर पर लिखा है कि गुजरात के मोरबी में नदी पर बने ब्रिज के टूटने से कई लोगों के हताहत होने की दुखद खबर मिली है। परमात्मा से हादसे में हताहत हुए लोगों की कुशलता की कामना करता हूं। 

राजेश ठाकुर ने प्रधानमंत्री पर तंज कसा है

झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने भी मोरबी पुल हादसे पर दुख जताया है। राजेश ठाकुर ने आधिकारिक ट्विटर पर लिखा कि अत्यंत दुखद घटना! गुजरात के मोरबी में केबल पुल टूटने से करीब 400 लोगों के नदी में गिरने एवं 40 लोगों के निधन की खबर आ रही है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दुर्घटनाग्रस्त लोगों को सही-सलामत रखें और दिवगंत भक्तगणों को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। राजेश ठाकुर ने घटना को लेकर प्रधानमंत्री पर तंज भी कसा है। लिखा है कि अब ये अफवाह कौन फैला रहा है कि पीएम मोरबी हादसे की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे रहे हैं। 

Related Articles

Back to top button