दिग्विजय सिंह ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को इस मामले में लिखा पत्र

अपने बयानों के कारण हमेशा सुर्खियों में रहने वाले मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय एक बार फिर चर्चाओं में आ गए हैं। इस बार चर्चा  उनके पत्र की है। दिग्विजय सिंह ने पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ को एक पत्र लिखा है। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा  अब मध्य प्रदेश में एंटर होने वाली है। जिसे लेकर राज्य में पोस्टर्स, बैनर्स और होर्डिंग्स लगाए जा रहे हैं। लेकिन दिग्विजय ने पत्र लिखकर इन होर्डिंग्स पर अपनी फोटो न लगाने की अपील की है। 

दरअसल राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा नवंबर के अंत तक महराष्ट्र से मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में प्रवेश करने की संभावना है। इस यात्रा को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष से भारत जोड़ो यात्रा के ऑफिशियल बैनर पोस्टर में अपनी तस्वीर न लगाने को कहा है। यह पत्र 22 अक्टूबर को लिखा गया है। जोकि अब वायरल हो रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पत्र में लिखा है कि मध्य प्रदेश कांग्रेस के किसी पोस्टर में मेरी तस्वीर न लगाए जाए। मुझे यात्रा के द्वारा लगाए जाने वाले बैनर और होर्डग पोस्टर से दूर रखा जाए। उन्होंन लिखा कि यात्रा के पोस्टर में सिर्फ सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मलिकार्जुन खडगे और कमलनाथ की तस्वीरें ही हो। उन्होंने कामना करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में यह यात्रा सफलता के नए आयाम स्थापित करे और कार्यकर्ताओं में एक नय जोश और उमंश का संचार करें।

Related Articles

Back to top button