बिहार में वायु गुणवत्ता की स्थिति में सुधर, पढ़े पूरी ख़बर

बिहार में त्यौहारों के बाद वायु गुणवत्ता की स्थिति सुधर रही है। एयर क्वालिटी सूचकांक कई जिलों में बीते दिनों की अपेक्षा बेहतर स्थिति में दर्ज किया गया। औद्योगिक और बड़े शहरी केंद्रों में भी केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक बीते कई दिनों की अपेक्षा स्थिति सुधरी हुई नजर आ रही है। बिहार के मंगुराहा वन विभाग गेस्ट हाउस पर एयर क्वालिटी सूचकांक 50 से नीचे अच्छी स्थिति में दर्ज किया गया। वहीं सूबे में बुधवार की सुबह सीवान में एयर क्वालिटी सबसे बदतर रही। सीवान में AQI 271 दर्ज किया गया।
मौसम में बदलाव के साथ ठंड बढ़ रही है। धुंध और कोहरे के साथ साथ वायु प्रदूषण के बढ़ने के आसार जताया जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक पॉल्यूशन में कण आगामी कुछ दिनों में धुंध और कोहरे के चलते बढ़ सकते हैं। राजधानी पटना में सभी केंद्रों पर AQI 200 के नीचे दर्ज किया गया।
शहर | स्थान | AQI | हवा कैसी है |
अररिया | खरहिया बस्ती | 131 | अच्छी नहीं है |
आरा | डीएम ऑफिस | 180 | अच्छी नहीं है |
औरंगाबाद | गुरुदेव नगर | 141 | अच्छी नहीं है |
बेगूसराय | आनंदपुर | 180 | |
बेतिया | कमलनाथ नगर | 192 | अच्छी नहीं है |
भागलपुर | कचहरी चौक | 89 | ठीक है |
मायागंज | 128 | अच्छी नहीं है | |
बिहारशरीफ | डीएम कॉलोनी | 119 | |
बक्सर | सेंट्रल जेल | डाटा नहीं है | |
छपरा | दर्शन नगर | 189 | अच्छी नहीं है |
दरभंगा | टाउन हॉल | 217 | खराब है |
गया | कलेक्टर ऑफिस | 129 | अच्छी नहीं है |
करीमगंज | 131 | अच्छी नहीं है | |
राज्य वन प्रशिक्षण संस्थान | 66 | ठीक है | |
हाजीपुर | ओद्योगिक क्षेत्र | 139 | अच्छी नहीं है |
कटिहार | मिर्चाईबाड़ी | 247 | खराब है |
किशनगंज | एसडीओ ऑफिस | 118 | अच्छी नहीं है |
मंगुराहा | वन विभाग गेस्ट हाउस | 30 | अच्छी है |
मोतिहारी | गंडक कॉलोनी | 250 | खराब है |
मुंगेर | टाउन हॉल | 103 | अच्छी नहीं है |
मुजफ्फरपुर | बुद्दा कॉलोनी | 144 | खराब है |
दाउदपुर कोठी | 147 | अच्छी नहीं है | |
डीएम ऑफिस | 113 | अच्छी नहीं है | |
पटना | दानापुर डीआरएम ऑफिस | 140 | अच्छी नहीं है |
शिकारपुर हाई स्कूल | 103 | अच्छी नहीं है | |
तारामंडल | 119 | अच्छी नहीं है | |
मुरादपुर | 131 | अच्छी नहीं है | |
राजबंशी नगर | 175 | अच्छी नहीं है | |
समनपुरा | 184 | अच्छी नहीं है | |
पूर्णिया | मरियम नगर | 134 | अच्छी नहीं है |
राजगीर | डांगी टोला | 89 | ठीक है |
सहरसा | पुलिस लाइन | 145 | अच्छी नहीं है |
समस्तीपुर | डीएम ऑफिस | 145 | खराब है |
सासाराम | दादा पीर | 100 | ठीक है |
सिवान | चित्रगुप्त नगर | 271 | खराब है |
वायु गुणवत्ता सूचकांक को कई वर्गों में बांटा गया है। वर्ग के अनुसार AQI के प्रभाव को भी निर्धारित किया जाता है। आपके जिले के AQI का क्या असर होगा लिस्ट में देखें-
AQI का रेंज | हवा का हाल | स्वास्थ्य पर संभावित असर |
0-50 | अच्छी है | बहुत कम असर |
51-100 | ठीक है | संवेदनशील लोगों को सांस की हल्की दिक्कत |
101-200 | अच्छी नहीं है | फेफड़ा, दिल और अस्थमा मरीजों को सांस में दिक्कत |
201-300 | खराब है | लंबे समय तक ऐसे वातावरण में रहने पर किसी को भी सांस में दिक्कत |
301-400 | बहुत खराब है | लंबे समय तक ऐसे वातावरण में रहने पर सांस की बीमारी का खतरा |
401-500 | खतरनाक है | स्वस्थ आदमी पर भी असर, पहले से बीमार हैं तो ज्यादा खतरा |