यहाँ जानिए चंद्रग्रहण का समय व चंद्रोदय टाइमिंग..
![](https://updigitaldiary.in/wp-content/uploads/2022/11/rग्तफ्व्ब-व्.webp)
कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को साल का दूसरा व आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। इस साल कार्तिक पूर्णिमा व चंद्रग्रहण 08 नवंबर 2022 को है। भारत में पूर्वी ग्रहण केवल पूर्वी भागों से दिखाई देगा जबकि आंशिक ग्रहण भारत के अधिकाश हिस्सों में दिखाई देगा।
![](https://lokprahri.com/wp-content/uploads/2022/11/वव.webp)
दिल्ली में खंडग्रास चंद्रग्रहण-
चंद्रग्रहण प्रारंभ शाम 05 बजकर 32 मिनट से शुरू होगा और चंद्रग्रहण शाम 06 बजकर 18 मिनट पर समाप्त होगा। चंद्रोदय शाम 05 बजकर 32 मिनट पर होगा। स्थानीय ग्रहण की अवधि 45 मिनट 52 सेकेंड है।
सूतक प्रारंभ और समाप्त-
08 नवंबर 2022 को सुबह 09 बजकर 21 मिनट से सूतक प्रारंभ हो चुका है और सूतक काल शाम 06 बजकर 18 मिनट पर समाप्त होगा।
कहां नहीं दिखेगा चंद्रग्रहण-
दक्षिणी-पश्चिमी यूरोप और अफ्रीका महाद्वीप से कोई चंद्र ग्रहण दिखाई नहीं देगा।
कहां नजर आएगा चंद्रग्रहण-
उत्तरी-पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशान्त महासागर, हिन्द महासागर, उत्तर अमेरिका और दक्षिण अमेरिका के अधिकांश हिस्सों से चंद्र ग्रहण नजर आएगा।
जानें कहां दिखेगा पूर्ण चंद्रग्रहण-
कोलकाता, सिलीगुड़ी, पटना, रांची, गुवाहाटी, काठमाण्डु, टोक्यो, मनीला, बीजिंग, सिडनी, जकार्ता, मेलबोर्न, सैन फ्रांसिस्को, वाशिंगटन डीसी, न्यूयॉर्क नगर, लॉस एंजेलिस, शिकागो और मेक्सिको नगर कुछ लोकप्रिय शहर हैं, जहां पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखाई देगा।