श्रद्धा कपूर के इंस्टाग्राम पर साढ़े 7 करोड़ से ज्यादा हुए फॉलोअर्स, फैंस का जताया आभार

श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है। उनके इंस्टाग्राम पर साढ़े 7 लाख फॉलोअर्स है और इनकी संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। उन्होंने अपने सभी समकक्षों को पीछे छोड़ दिया है।

कटरीना कैफ के इंस्टाग्राम पर 6 करोड़ 84 लाख फॉलोअर्स है

कटरीना कैफ के इंस्टाग्राम पर 6 करोड़ 84 लाख फॉलोअर्स है। वहीं आलिया भट्ट के सात करोड़ 24 लाख फॉलोअर्स है। दीपिका पादुकोण के 6 करोड़ 99 लाख फॉलोअर्स है अगर एक्ट्रेस की बात की जाए तो श्रद्धा कपूर प्रियंका चोपड़ा के बाद दूसरी सबसे ज्यादा फैन फॉलोइंग इंस्टाग्राम पर रखती है। उनके आगे प्रियंका चोपड़ा है, जिनके 8 करोड़ 32 लाख फॉलोअर्स है। अब देखना यह है कि क्या वह प्रियंका को पीछे छोड़कर आगे निकलती है।

श्रद्धा कपूर को चाय का कप हाथ में लेकर स्माइल करते हुए देखा जा सकता है

श्रद्धा कपूर ने एक फोटो शेयर की है। इसमें उन्हें चाय का कप हाथ में लेकर स्माइल करते हुए देखा जा सकता है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, ‘गालों पर चाय, 75 मिलियन फॉलोअर्स सेलिब्रेट कर रही हूं। बड़ी-बड़ी इंस्टा फैमिली, छोटी छोटी खुशियां।’ श्रद्धा कपूर की इस उपलब्धि पर कियारा आडवाणी, आलिया भट्ट और विकी कौशल जैसों ने बधाई भी दी है। श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है। वह अक्सर अपने फैंस से बातचीत भी करती है। वह अपने से जुड़ी अपडेट्स भी देती रहती है।

श्रद्धा कपूर जल्द फिल्म स्त्री 2 में नजर आएंगी

श्रद्धा कपूर हाल ही में पुष्टि की है कि वह स्त्री 2 में नजर आएंगी। उन्होंने कहा था, ‘मैं इसे लेकर बहुत उत्साहित हूं क्योंकि हम चलते स्त्री 2 की शूटिंग करने जा रहे हैं।’ उन्होंने इस बात की भी पुष्टि की कि वरुण धवन की भेड़िया में उन्होंने एक गाना शूट किया है। वह लव रंजन की फिल्म में रणबीर कपूर के साथ भी नजर आएंगी। 

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency