कर्नाटक कांग्रेस के सचिव सतीश जारकीहोली के विवादित बयान को लेकर भाजपा विपक्षी दल को घेरने की तैयारी में

कर्नाटक कांग्रेस के सचिव सतीश जारकीहोली के विवादित बयान को लेकर भाजपा प्रदेशभर में आंदोलन करने की तैयारी में है। भाजपा ने कर्नाटक में बड़ा आंदोलन शुरू करने का फैसला किया है। समाचार एजेंसी ने बताया कि भाजपा सूत्रों के मुताबिक, सभी जिला कार्यालयों से आंदोलन शुरू करने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए सतीश जारकीहोली के खिलाफ पुलिस में शिकायत लिखाने का भी निर्देश मिला है।

This image has an empty alt attribute; its file name is %E0%A4%AD%E0%A5%8D%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A5%8D%E0%A4%9C%E0%A4%82-1024x576.webp

Satish Jarkiholi के समर्थन में दलित संगठन

इस बीच, जारकीहोली के समर्थन में कुछ दलित संगठन आ गए हैं। दलित संगठनों ने जारकीहोली के समर्थन में एक अभियान शुरू किया है और सोशल मीडिया पर अभियान शुरू किया है। सूत्रों ने कहा कि दलित संगठन भी सड़कों पर उतर सकते हैं।

कांग्रेस को कीमत चुकानी होगी- सुनील कुमार

राज्य के कैबिनेट मंत्री वी सुनील कुमार ने कहा कि कांग्रेस को इस बयान के लिए भारी कीमत चुकानी होगी। उन्होंने कहा कि युवाओं को सड़कों पर उतरना चाहिए। युवाओं को दिखाना चाहिए कि जब भी हिंदुओं का अपमान होगा और देश की बुनियाद पर सवाल उठेंगे, तो वह चुप नहीं रहेंगे।

सतीश जारकीहोली का विवादित बयान

गौरतलब है कि निप्पनी शहर में एक सभा को संबोधित कर जारकीहोली ने विवादित बयान दिया था। जारकीहोली ने कहा था कि हिंदू एक भारतीय शब्द नहीं है। यह फारसी है। हिंदू शब्द कैसे हमारा हो गया, इस पर बहस की जरूरत है। हिंदू शब्द कहां से आया? क्या यह हमारा है? यह शब्द ईरान, इराक और कजाकिस्तान से संबंधित फारसी है। यह भारतीय कैसे हुआ? विकिपीडिया में देखें, यह शब्द फारस से आया है, यह हमारा नहीं है।

बयान पर सफाई

विवादित बयान पर बवाल होने के बाद जारकीहोली ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि मैंने किसी धर्म या भाषा का अपमान नहीं किया था। कांग्रेस नेता ने अपनी सफाई में कहा, ‘यह सच है कि मैंने शब्द हिंदू की फारसी उत्पत्ति बताई। इस बात के रिकार्ड हैं जिसमें बताया गया है कि हिंदू शब्द के अनेक अर्थ होते हैं। मैंने इसपर जोर दिया।’

Related Articles

Back to top button