नेपाल में फिर लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई, पढ़ें पूरी खबर ..

नेपाल में एक दिन बाद फिर भूकंप के झटके लगे हैं। पश्चिमी नेपाल में गुरुवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.1 मापी गई है। एक दिन पहले आए 6.6 तीव्रता के जोरदार झटकों से कई इमारतें ध्वस्त हो गई थी। इसमें 6 लोगों की जान चली गई।

काठमांडू से 750 किलोमीटर दूर था केंद्र

राष्ट्रीय भूकंप निगरानी और अनुसंधान केंद्र के अनुसार गुरुवार सुबह 5.13 बजे भूकंप आया। इसका केंद्र काठमांडू से 750 किलोमीटर दूर बाजुरा जिले के काडा क्षेत्र में था। अब तक किसी के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

इससे पहले बुधवार रात 2 बजकर 12 मिनट पर भूकंप के जोरदार झटके लगे थे। भूपंक का केंद्र डोटी जिले में था। भूकंप के झटके उस वक्त आए, जब ज्यादातर लोग गहरी नींद में थे। अचानक आए भूकंप से लोगों में दहशत फैल गई।

6 लोगों की मौत

नेपाल में भूकंप के झटकों से कई इमारतें गिर गई। इसमें 6 लोगों की जान चली गई, जबकि 8 घायल हो गए। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि सरकार ने स्थानीय प्रशासन को तुरंत राहत सामग्री और पीड़ितों को मुआवजा देने का निर्देश दिया है। मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये के मुआवजे का एलान किया गया है।

घायलों का इलाज जारी

नेपाल में भूकंप में 6 लोग घायल भी हुए। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। गंभीर रूप से घायल हुए दो लोगों को एयरलिफ्ट कर धांगधी के अस्पताल में लाया गया। अधिकारियों ने बताया कि कम से कम 10 घरों को नुकसान हुआ है।

नेपाल आर्मी के प्रवक्ता ने बताया कि भूकंप के बाद तीन लोग लापता हैं। माना जा रहा है कि लापता लोग पूर्वीचौकी में आवास ढहने के बाद मलबे में फंस गए हैं। सेना के जवान लापता लोगों को खोज रही है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency