अंडमान के बाद अरुणाचल प्रदेश की धरती आज भूकंप के तेज झटकों से हिली

अंडमान के बाद अरुणाचल प्रदेश की धरती गुरुवार सुबह भूकंप के तेज झटकों से हिल गई। अरुणाचल में में दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार पहला भूकंप सुबह करीब 10:31 बजे 5.7 तीव्रता का आया। भूकंप का केंद्र अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम सियांग में रहा। भूकंप की गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे थी।वहीं, राज्य में दूसरा भूकंप 10:59 मिनट पर आया।

अंडमान में 4.3 की तीव्रता से आया भूकंप

इसके पहले अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गुरुवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। द्वीप के पोर्टब्लेयर से 253 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में 10 नवंबर की सुबह लगभग 2:29 बजे भूकंप आया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि भूकंप की गहराई जमीन से 10 किलोमीटरी नीचे थी।

पिछले दिनों दिल्ली समेत कई राज्यों में आया था भूकंप

अभी पिछले दिनों ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में भूकंप के झटके आए थे। दिल्ली में मंगलवार देर रात भूकंप आया था। लोग भूकंप के डर से अपने घर के बाहर निकल आए थे। इस दौरान नेपाल में भी तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। नेपाल में भूकंप से जानमाल को काफी नुकसान पहुंचा है।

क्यों आते हैं भूकंप

भूकंप प्राकृतिक घटना या मानवजनित कारणों से हो सकता है। अक्सर भूकंप भूगर्भीय दोषों के कारण आते हैं। भारी मात्रा में गैस प्रवास, पृथ्वी के भीतर मुख्यत: गहरी मीथेन, ज्वालामुखी, भूस्खलन, और नाभिकीय परिक्षण ऐसे मुख्य दोष हैं।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार इसकी तीव्रता 3.5 मापी गई। इस भूकंप का केंद्र भी राज्य का पश्चिम सियांग रहा है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency