ब्रजेश पाठक का दावा-मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में इस बार भारतीय जनता पार्टी की विजय होगी

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन से खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर आगामी 8 दिसंबर को उपचुनाव होना है। इस बीच समाजवादी पार्टी ने मैनपुरी सीट पर उपचुनाव के मद्देनजर अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को मैदान में उतारने की विधिवत घोषणा कर दी है। कुलमिलाकर मैनपुरी में मुलायम सिंह यादव की राजनीतिक विरासत उनकी डिंपल यादव संभालेंगी। 

मैनपुरी में इस बार खिलेगा कमल

वहीं, गाजियाबाद में दौरे पर आए यूपी के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए इशारों-इशारों में कहा कि मैनपुरी में इस बार कमल खिलेगा।  उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मैनपुरी उपचुनाव में निश्चित तौर पर जीत हासिल करेगी।

समर्पित कार्यकर्ता को चुनाव लड़ाएगी भाजपा

यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी मैनपुरी लोकसभा सीट पर पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता को चुनाव लड़ाएगी। इस बार जनता भाजपा को जीत के रूप में अपना आशीर्वाद देगी। 

8 दिसंबर को आएगा परिणाम

यहां पर बता दें कि मुलायम सिंह के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। इस सीट पर आगामी 5 दिसंबर को मतदान होगा और 8 दिसंबर को मतगणना की जाएगी। 

मैनपुरी लोकसभा सीट के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशी के नाम का एलान कर दिया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाया गया है। सपा ने बृहस्पतिवार को उनके नाम की घोषणा कर दी।

बता दें कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी सीट पर उपचुनाव होने जा रहा है। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। मैनपुरी उपचुनाव में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) पहले रमाकांत कश्यप को प्रत्याशी बतौर उम्मीदवार मैदान में उतार चुकी है। बता दें कि रमाकांत कश्यप मूल रूप से इटावा के रहने वाले हैं। 

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency