यहाँ जानिए मखमली पनीर टिक्का बनाने की रेसिपी..

अगर आपने हाउस पार्टी थ्रो की है और मेहमानों को कुछ हेल्दी एंड आसानी से बनने वाला सर्व करना चाहती हैं, तो मखमली पनीर है इसके लिए बेस्ट ऑप्शन। यहां जानें इसकी रेसिपी।

This image has an empty alt attribute; its file name is %E0%A4%AB%E0%A5%8D%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%97%E0%A4%B5%E0%A5%8D%E0%A4%AC%E0%A5%8D%E0%A4%AB%E0%A4%82-1024x576.jpg

कितने लोगों के लिए : 3

सामग्री :

मैरिनेशन के लिए
ब्रेड के स्लाइस- 1/2 कप, लो फैट हंग कर्ड- 1/3 कप, चीनी- 1/2 टीस्पून, ऑलिव ऑयल- 1/2 टीस्पून, कुटी काली मिर्च- चुटकीभर, इलायची पाउडर- 1/2 टीस्पून, गरम मसाला- 1/2 टीस्पून, काजू- 1/2 टीस्पून, नमक- स्वादानुसार

अन्य सामग्री
पनीर- पीसेज़ में कटे हुए, तेल कुकिंग के लिए

सर्विंग के लिए
पुदीने की कुछ पत्तियां

विधि :

– सारी चीज़ों को एक साथ मिक्सी में पीस लें जिससे ये स्मूद हो जाए और थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रख दें।
– एक बड़े बाउल में पनीर और मैरिनेशन वाले पेस्ट को डालें। हल्के हाथों से ऊपर-नीचे कर लें जिससे ये मिक्स हो जाएं और इसे कम से कम 1/2 घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
– नॉन-स्टिक तवे को गरम होने के लिए रख दें। इस पर एक टीस्पून तेल डाल दें।
– इसके बाद इस पर पनीर के पीसेज़ डालें और अलट-पलट कर सुनहरा होने तक फ्राई करें।
– प्लेट में निकालें। ऊपर से पुदीने की पत्तियां और टूथपिक लगाकर सर्व करें।

Related Articles

Back to top button