बीजेपी अपर्णा यादव को इन उपचुनावों में मौका देती है या नहीं इसका जवाब शुक्रवार को मिलने की उम्मीद

उत्तर प्रदेश में दो विधानसभा और मैनपुरी लोकसभा उप चुनाव  की अधिसूचना जारी होने के बाद अब पार्टी प्रत्याशी तय करने में लगी है। इन तीनों सीट पर भी सीधी टक्कर मानी जा रही है। समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को मैनपुरी से पूर्व सांसद डिंपल यादव को प्रत्याशी घोषित किया है। भारतीय जनता पार्टी भी आज अपने प्रत्याशियों का नाम तय कर सकती है। भाजपा (BJP) की कोर कमेटी की नई दिल्ली में होने वाली बैठक में नाम पर मुहर लगेगी।

उत्तर प्रदेश में मैनपुरी के साथ ही रामपुर तथा खतौली में पांच दिसंबर को होने वाले उप चुनाव को लेकर कांग्रेस तथा बसपा के किनारा करने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच सीधी टक्कर तय मानी जा रही है। समाजवादी पार्टी  ने मुजफफरनगर की खतौली सीट तो सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल के लिए छोड़ दी है तो माना जा रहा है कि रामपुर में आजम खां ही प्रत्याशी तय करेंगे। मैनपुरी में होने वाले उप चुनाव में समाजवादी पार्टी ने डिंपल यादव को प्रत्याशी घोषित किया है।

भारतीय जनता पार्टी भी शुक्रवार को अपने प्रत्याशी तय कर सकती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बैठक में शुक्रवार को उपचुनावों को लेकर क्या फैसला होता है, इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। भारतीय जनता पार्टी अपर्णा यादव  को इन उपचुनावों में मौका देती है नहीं, इसका जवाब शुक्रवार को मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency