अमेरिका- एयर शो के दौरान दो ऐतिहासिक सैन्य विमान टकरा कर हुए दुर्घटनाग्रस्त

अमेरिका के डलास में एयर शो के दौरान दो ऐतिहासिक सैन्य विमान टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गए है। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। संघीय अधिकारियों ने कहा कि विमानों के टकराने के बाद आसमान में धुएं का गुबार दिखाई दिया। अधिकारियों के मुताबिक दोनों विमानों में 6 लोग मौजूद थे।

आपस में टकराए दो युद्धक विमान

फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने कहा कि इस हादसे में दो पुराने युद्धक विमान डलास में एक एयर शो के दौरान आपस में टकराए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद आपातकालीन कर्मचारी डलास हवाई अड्डे पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य में जुट गए।

दोपहर करीब 1:20 बजे हुआ हादसा

फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने एक बयान में कहा कि एक बोइंग बी-17 फ्लाइंग फोर्ट्रेस और एक बेल पी-63 किंगकोबरा दोपहर करीब 1:20 बजे आपस में टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। ये हादसा स्मारक वायु सेना विंग्स ओवर डलास शो के दौरान हुआ।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

वहीं, ट्विटर पर पोस्ट किए गए कई वीडियो में दो विमान तेजी से नीचे की ओर उतरने से पहले हवा में टकराते दिखाई दे रहे हैं, इस वीडियो में विमान में आग लगने और आसमान में धुएं का गुबार दिखाई दे रहा है। फिलहाल एफएए और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने घटना की जांच शुरु कर दी है।

Related Articles

Back to top button