बालों को स्वस्थ और मजबूत बनाने के लिए इस हेयर मास्क का करें इस्तेमाल ..

रूखे और बेजान बाल आपकी खूबसूरती को कम करते हैं। कमजोर बालों के कारण आप मनपसंद हेयर स्टाइल भी नहीं बना पाती हैं। स्कैल्प पर जमी गंदगी के कारण बाल डैमेज हो जाते हैं। आप बालों को मजबूत और शाइनी बनाने के लिए हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप होममेड हेयर मास्क बना सकती हैं। आइए जानते हैं, घर पर आप कैसे हेयर मास्क बनाएं।

This image has an empty alt attribute; its file name is %E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%AD%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%AC%E0%A5%8D%E0%A4%B5.webp

नींबू और आंवला का हेयर मास्क

इसे बनाने के लिए एक कटोरी में आंवला पाउडर लें, इसमें नींबू का रस मिलाएं। अब पानी की मदद से इसका पेस्ट तैयार कर लें। इस हेयर मास्क को स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाएं। लगभग 1-2 घंटे बाद पानी से धो लें। ये डैंड्रफ से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। इस मास्क के इस्तेमाल से आपके बाल मजबूत हो सकते हैं।

केले और नारियल तेल का मास्क

अक्सर आप ज्यादा पके केले को फेंक देती होंगी। लेकिन ये आपके बालों को हेल्दी बनाने में काम आ सकता है। इसे हेयर मास्क बना सकती हैं। इसके लिए केले को मैश कर लें, अब इसमें नारियल तेल मिला लें। चाहें तो इसमें एक चम्मच कच्चा दूध भी डाल सकती हैं। अब इसे अच्छी तरह मिला लें। इस पेस्ट को बालों पर लगाएं, लगभग 1 घंटे बाद पानी से धो सकती हैं। ये आपके बालों को सॉफ्ट बनाने में मदद करता है।

एलोवेरा और दही का हेयर मास्क

यह मास्क बालों के लिए नेचुरल कंडिशनर का काम करता है। इसे बनाने के लिए 3 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल लें, और इसमें 2 चम्मच दही मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छी तरह मिला दें। अब इस मिश्रण से बालों पर मसाज करें। 1-2 घंटे बाद पानी से धो सकती हैं।



Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency