नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 के सीटों के परिणाम आज किए जाएंगे जारी, ऐसे करें चेक ..

नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट नीट यूजी काउंसलिंग 2022 के राउंड टू के लिए मेडिकल काउंसलिंग कमिटी MCC आज नीट यूजी काउंसलिंग राउंड वन के सीटों के अंतिम परिणाम  जारी करेगी। जिन उम्मीदवारों ने खुद को रजिस्टर किया था। वह एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in नीट काउंसलिंग रिजल्ट 2022 को चेक कर सकते हैं।

एमसीसी पहले 11 नवंबर को राउंड 2 के रिजल्ट जारी करने वाली थी। लेकिन उसी दिन एक नोटिफिकेशन जारी कर रिजल्ट जारी करने की तारीखों में परिवर्तन कर दिया गया। जिसके बाद घोषणा की गई की राउंड 2 के सीटों के परिणाम 14 और 15 नवंबर को जारी किए जाएंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार उसी दिन से एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं। नीट राउंड 2 काउंसलिंग का आगे की प्रक्रिया कोर्ट के आदेश को ध्यान में रखकर आगे के लिए बढ़ा दी गईं थी। 

 कैसे चेक करें नीट यूजी काउंसलिंग रिजल्ट
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जाएं।
2. फिर अपना neet-ug रोल नंबर और पासवर्ड लिंक पर क्लिक करें।
3. उसके बाद नीट राउंड टू सीट एलॉटमेंट रिजल्ट पर क्लिक करें।
4. मांगी गई जानकारी भरने के बाद रिजल्ट आपके सामने होगा।
5. उसे डाउनलोड कर आगे के लिए प्रिंट कर लें।

Related Articles

Back to top button