यहाँ जानिए स्वादिष्ट तंदूरी पनीर पकौड़ा बनाने का आसान तरीका ..

नाश्ते में कुछ टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं, तो आप तंदूरी पनीर पकौड़ा बना सकते हैं। ये टेस्टी के साथ-साथ हेल्दी स्नैक्स है। आइए बताते हैं, इसे बनाने की रेसिपी।

कितने लोगों के लिए : 5

सामग्री :

250 ग्राम पनीर, 2 बड़े चम्मच दही, 1 कप बेसन, 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 1 छोटा चम्मच मिर्च पाउडर, 1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर, 1 छोटा चम्मच तंदूरी मसाला, 2-3 बड़े चम्मच तेल, स्वादानुसार नमक

विधि :

– सबसे पहले पनीर को क्यूब्स के आकार में काट लें।

– अब मसाले, दही, नींबू का रस और नमक मिलाकर पेस्ट बना लें। इसमें पनीर को मैरिनेट कर लें।

– मैरिनेट किए हुए पनीर को आधे घंटे तक छोड़ दें।

– बेसन का घोल तैयार कर लें, ध्यान रखें कि ये घोल न ज्यादा गढ़ा हो और न ज्यादा पतला।

-इस घोल में हल्दी, जीरा और लाल मिर्च पाउडर मिलाएं।

– कढ़ाई में तेल गर्म करें, अब मैरिनेटेड पनीर को बेसन के घोल में डुबोएं और तेल में फ्राई कर लें।

– अब चटनी के साथ गरमा-गरम पनीर के पकौड़े का आनंद लें।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency