भारत में कोरोना के मामले में आई कमी, 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 492 नए मामले आए सामने

भारत में कोरोना के मामले कम होते जा रहे है। पिछले कई दिनों से कोरोना के ग्राफ में गिरावट दर्ज की जा रही है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 492 नए मामले सामने आए है।

नए मामले आने के बाद देश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की सख्ंया बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 69 हजार 15 हो गई है। वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या में भी गिरावट दर्ज किया गया है। इसके मामले घटकर केवल 6,489 रह गई है।

एक दिन में हुई कोरोना से इतनी मौत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से 20 नवंबर सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में मृतकों की संख्या बढ़कर 5 लाख 30 हजार 574 हो गई है। वहीं देश में एक्टिव केस भी घटकर अब 6,489 हो गए हैं। बता दें कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से जिस एक व्यक्ति की मौत हुई है, वह महाराष्ट्र का था। आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 4,41,31,952 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है।

एक्टिव केस भी घटे

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस के एक्टिव केस घटकर 6,489 रह गए है, जो कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.79 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में उपराधीन मरीजों की संख्या में 293 मामलों की कमी आई है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की 219.86 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

भारत में कब कितने आए मामले

गौरतलब है कि भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency