ये आसान फेंगशुई टिप्स अपना कर दूर कर सकते है अपनी आर्थिक तंगी, पढ़े पूरी ख़बर

 भारतीय वास्तु शास्त्र की तरह चीनी वास्तु शास्त्र फेंगशुई भी काफी लोकप्रिय है। फेंगशुई में भी कुछ ऐसी चीजों को बताया गया है जिन्हें रखने से लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की मान्यता है। कहते हैं कि फेंगशुई के उपाय करने से वास्तु दोष संबंधित कई परेशानियां दूर हो जाती हैं। घर में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है और नेगेटिव एनर्जी दूर होती है। जानें फेंगशुई के आसान उपाय जिन्हें करने से करियर में तरक्की के साथ आय में वृद्धि मिल सकती है।

1. पिरामिड- धन के आगमन के लिए व आर्थिक उन्नति के लिए ऑफिस या घर में पिरामिड करना लाभकारी माना गया है। मान्यता है कि पिरामिड को घर के पूर्वी दिशा या ऑफिस की मेज पर रखने से आर्थिक उन्नति होती है।

2. क्रिस्टल लैंप- फेंगशुई शास्त्र के अनुसार, अगर क्रिस्टल लैंप को हर दिन शाम के समय दो घंटे जलाया जाए तो घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। ध्यान रखें कि लैंप को हमेशा उत्तर-पूर्व कोने में रखना चाहिए।

3. तीन टांग वाला मेंढक- अगर आप आय में वृद्धि चाहते हैं को फेंगशुई के अनुसार, तीन टांग वाले मेंढक को घर में रखना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी आती हैं।

4. विंड चाइम- घर में विंड चाइम लगाना काफी शुभ माना गया है। वास्तु के अनुसार, विंड लाइम को दरवाजे या खिड़की पर लगाने से घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है।

5. लाफिंग बुद्धा- फेंगशुई के अनुसार, घर में या ऑफिस टेबल पर लाफिंग बुद्धा रख सकते हैं। कहते हैं कि ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। परेशानियां दूर होती हैं।

6. धातु का कछुआ- फेंगशुई के अनुसार, धातु का कछुआ घर में रखने से शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है। इसके साथ ही धन आगमन होता है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency