अमेजन ने भारत में बंद किया अपने ये कारोबार, पढ़े पूरी ख़बर

दुनिया भर में इस समय मंदी का खतरा मंडरा रहा है। यही वजह है कि बड़ी-बड़ी कंपनियां अपने खर्चों में कटौती कर रही हैं। मंदी की आशंकाओं के बीच दिग्गज टेक और ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन (Amazon) ने भारत में अपनी डिस्ट्रीब्यूशन सर्विस को बंद करने का फैसला किया है। बता दें, इससे पहले कंपनी कंपनी की इंडिया में अपनी फूड डिलवरी और एजुकेशन सर्विस के बंद करने की खबर आई थी। 

अमेजन डिस्ट्रिब्यूशन सर्विस मुख्यतः बेंगलुरू, हुबली और मैशूर में ऑपरेट होती थी। कंपनी ने कहा है कि फूड सर्विस के अलावा छोटे-छोटे बिजनेस को बल्क सर्विस प्रदान करने सेवा को बंद कर रही है। इस पूरे मसले पर नजर रखने वाले व्यक्ति के अनुसार 100 सैकड़ों लोगों की छंटनी हो सकती है। 

रिलायंस और टाटा से मिल रही है कड़ी टक्कर

भारत के एफएमसीजी सेक्टर में अमेजन को भारतीय कंपनियों से कड़ी टक्कर मिल रही थी। रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा ग्रुप के अलावा वॉलमार्ट के फिल्पकॉर्ट का दबदबा एफएमसीजी सेक्टर में है। अमेजन ने ग्रॉसरी डिलिवरी से पेमेंट्स सेक्टर अपनी जगह बनाने के लिए खूब पैसा खर्च किया, लेकिन दशकों के बाद भी उसे अमेरिकी बाजार की तरह सफलता नहीं मिली। 

अमेजन एकेडमी पर भी लगेगा ताला!

अमेंजन ने घोषणा किया है कि कंपनी अमेजन एकेडमी को भी आने वाले महीनों में बंद करेगी। कंपनी की यह सर्विस बच्चों को ऑनलाइन तैयारी करवाती थी। अमेजन ने इसकी शुरुआत कोविड-19 के दौरान की थी। यह वही दौर था जब Buys जैसी ed-tech कंपनियां शानदार प्रदर्शन कर रही थी। वहीं, कंपनी का फूड बिजनेस जो 2020 में शुरू हुआ था अब उसे भी बंद किया जा रहा है। 

10,000 लोगों की छटनी कंरने की तैयारी में है अमेजन 

दुनियाभर में अपने फैले बिजनेस के खर्चों में अमेजन बड़ी कटौती करने जा रहा है। इस पूरे मसले पर नजर रखने वाले व्यक्ति के अनुसार कंपनी करीब 10,000 लोगों को नौकरी से बाहर निकाल सकती है। इसके अलावा नई ज्वाइनिंग पर भी रोक लगा दिया गया है। सिर्फ अमेजन ही नहीं फेसबुक को संचालित करने वाली कंपनी मेटा भी नौकरियों में छंटनी की योजना पर काम कर रही है। 

Related Articles

Back to top button