TVS ने लॉन्च की अपने ये नई बाइक, पढ़े डिटेल

TVS मोटर ने अपाचे RTR 160 4V का नया स्पेशल एडिशन लॉन्च किया है। इस बाइक में अपाचे RTR 160 4V के स्टैंडर्ड वैरिएंट की तुलना में कुछ कॉस्मेटिक चेंजेस के साथ मैकेनिकल अपडेट्स भी किए गए हैं। इस बाइक को मैट ब्लैक स्पेशल एडिशन पेंट स्कीम और लाइन-अप में शामिल होने वाले नए पर्ल व्हाइट कलर में बेचा जाएगा। इसमें कुछ नए फर्स्ट-इन-सेगमेंट फीचर भी मिलते हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,30,090 रुपए होगी। बाइक में बेहतर राइडिंग के लिए अर्बन, स्पोर्ट और रेन मोड मिलते हैं।

अपाचे RTR 160 4V स्पेशल एडिशन का इंजन
इस बाइक में नया एक्जॉस्ट मिलता है। टीवीएस ने इसका नाम ‘बुलपप एग्जॉस्ट’ रखा है। नए एक्जॉस्ट के चलते बाइक का वजन 1kg कम हो गया है। हालांकि, इसके इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें 159.7cc, ऑयल-कूल्ड, SOHC इंजन दिया मिलता है जिसमें फ्यूल इंजेक्शन दिया है। यह इंजन 9,250 rpm पर 17.30 bhp का बेस्ट-इन-क्लास पावर आउटपुट और 7,250 rpm पर 14.73 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।

अपाचे RTR 160 4V स्पेशल एडिशन के फीचर्स

>> इसमें कंपनी का SmartXonnect मिलता है, जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आता है। इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में गाड़ी जुड़ी कई डिटेल मिलेंगी। साथ ही, इसमें गियर शिफ्ट इंडिकेटर भी देख पाएंगे। LED हेडलैंप को नए LED डेटाइम रनिंग लैंप से अपडेट किया गया है।

>> इस बाइक में बेहतर राइडिंग के लिए आपको 3 मोड अर्बन, स्पोर्ट और रेन मिलते हैं। अर्बन और रेन मोड में टॉप स्पीड 103km/h तक है। जबकि स्पोर्ट मोड में टॉप स्पीड 114km/h तक है। इसमें ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में 270mm डिस्क और पीछे 200mm डिस्क दिया है।

>> डबल क्रैडल फ्रेम को फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन मिलता है। बाइक के ज्यादातर बॉडी पार्ट को पर्ल व्हाइट कलर से कवर किया गया है। वहीं बाइक का फ्यूल टैंक, सीट और बैक व्हील में रेड कलर एक्सेंट देखने को मिलता है।

Related Articles

Back to top button