सीबीआई ने कविता को इस मामले में भेजा नोटिस, 6 दिसंबर को होगी पूछताछ

दिल्ली आबकारी घोटाला मामले की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) की बेटी और तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) की विधान परिषद सदस्य के. कविता को 6 दिसंबर को पूछताछ के लिए तलब किया है।  

केंद्रीय एजेंसी ने कविता को दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा-160 के तहत नोटिस जारी किया है और छह दिसंबर को सुबह 11 बजे पूछताछ के लिए अपनी सुविधा के अनुसार उपयुक्त स्थान के बारे में बताने को कहा है।

नोटिस का जवाब देते हुए कविता ने एक बयान में कहा कि उन्होंने अधिकारियों को सूचित किया है कि वे उनसे उनके हैदराबाद स्थित आवास पर मिल सकते हैं।

कविता को भेजे नोटिस में सीबीआई ने कहा है, ”ऊपर उद्धृत विषय की जांच के दौरान कुछ तथ्य सामने आए हैं, जिनसे आप (कविता) वाकिफ हो सकती हैं, इसलिए जांच के हित में ऐसे तथ्यों को लेकर आपसे पूछताछ जरूरी है। इसलिए अनुरोध है कि उक्त मामले की जांच के संबंध में दिनांक 6-12-2022 को सुबह 11.00 बजे अपनी सुविधानुसार पूछताछ के स्थान के बारे में सूचित करने की कृपा करें।”

घोटाले में कथित रूप से रिश्वत लेने के मामले में दिल्ली की एक अदालत में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दायर रिमांड रिपोर्ट में कविता का नाम आने के बाद उन्होंने कहा था कि वह किसी भी जांच का सामना करने के लिए तैयार हैं।

सीबीआई नोटिस मिलने के बाद कविता ने कहा कि मुझे सीआरपीसी की धारा-160 के तहत सीबीआई नोटिस जारी किया गया है, जिसमें मेरा स्पष्टीकरण मांगा गया है। मैंने अधिकारियों को सूचित कर दिया है कि मैं उनके अनुरोध के अनुसार 6 दिसंबर को हैदराबाद में अपने आवास पर उनसे मिल सकती हूं। 

बता दें कि, एक दिन पहले ईडी ने कहा था कि जांच के दौरान कुछ दस्तावेज मिले हैं, जिनसे पता चलता है कि इस मामले में गिरफ्तार ‘आप’ नेता विजय नायर को कुछ व्यवसायियों और राजनेताओं द्वारा नियंत्रित दक्षिण के साउथ कार्टेल समूह से 100 करोड़ रुपये रिश्वत के रूप में मिले। यह फर्म कविता द्वारा नियंत्रित बताई जा रही है। 

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency