बिहार के इन शहरों का वायु प्रदूषण स्तर सबसे खतरनाक, एक्यूआई 401 के पार

बिहार के तीन शहरों में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर है। बेगूसराय, गया और बेतिया में वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) शनिवार 3 दिसंबर को 400 के पार दर्ज किया गया। इसके अलावा पटना, भागलपुर, छपरा, दरभंगा, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, सीवान और समस्तीपुर में भी हवा बहुत खराब है।

नेशनल एयर क्वालिटी इंडेक्स के ताजा आंकड़ों के मुताबिक शनिवार को बेगूसराय सबसे प्रदूषित शहर है। यहां सुबह 10 बजे एक्यूआई सर्वाधिक 412 दर्ज किया गया, जो कि खतरनाक श्रेणी में माना जाता है। इसके बाद बेतिया में 407 और गया के करीमगंज में 401 एक्यूआई दर्ज हुआ। सीवान, सासाराम, पूर्णिया, पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, छपरा, बिहारशरीफ और औरंगाबाद में भी एक्यूआई 350 के ऊपर है, जो कि बहुत खराब श्रेणी में है।
बिहार के सभी शहरों में 3 दिसंबर 2022 को सुबह 10 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) यहां देखें-
शहर | स्थान | AQI | हवा कैसी है |
अररिया | खरहिया बस्ती | डाटा नहीं है | |
आरा | डीएम ऑफिस | डाटा नहीं है | |
औरंगाबाद | गुरुदेव नगर | 357 | बहुत खराब है |
बेगूसराय | आनंदपुर | 412 | खतरनाक है |
बेतिया | कमलनाथ नगर | 407 | खतरनाक है |
भागलपुर | कचहरी चौक | 302 | बहुत खराब है |
मायागंज | 301 | बहुत खराब है | |
बिहारशरीफ | डीएम कॉलोनी | 365 | बहुत खराब है |
बक्सर | सेंट्रल जेल | डाटा नहीं है | |
छपरा | दर्शन नगर | 361 | बहुत खराब है |
दरभंगा | टाउन हॉल | 395 | बहुत खराब है |
गया | कलेक्टर ऑफिस | 348 | बहुत खराब है |
करीमगंज | 401 | खतरनाक है | |
राज्य वन प्रशिक्षण संस्थान | 232 | खराब है | |
हाजीपुर | ओद्योगिक क्षेत्र | 283 | खराब है |
कटिहार | मिर्चाईबाड़ी | 340 | बहुत खराब है |
किशनगंज | एसडीओ ऑफिस | 241 | खराब है |
मंगुराहा | वन विभाग गेस्ट हाउस | 76 | ठीक है |
मोतिहारी | गंडक कॉलोनी | 326 | बहुत खराब है |
मुंगेर | टाउन हॉल | 272 | खराब है |
मुजफ्फरपुर | बुद्दा कॉलोनी | 353 | बहुत खराब है |
दाउदपुर कोठी | 339 | बहुत खराब है | |
डीएम ऑफिस | 101 | अच्छी नहीं है | |
पटना | दानापुर डीआरएम ऑफिस | 345 | बहुत खराब है |
शिकारपुर हाई स्कूल | 335 | बहुत खराब है | |
तारामंडल | 317 | बहुत खराब है | |
मुरादपुर | 337 | बहुत खराब है | |
राजबंशी नगर | 357 | बहुत खराब है | |
समनपुरा | 391 | बहुत खराब है | |
पूर्णिया | मरियम नगर | 379 | बहुत खराब है |
राजगीर | डांगी टोला | 343 | बहुत खराब है |
सहरसा | पुलिस लाइन | 316 | बहुत खराब है |
समस्तीपुर | डीएम ऑफिस | 322 | बहुत खराब है |
सासाराम | दादा पीर | 358 | बहुत खराब है |
सीवान | चित्रगुप्त नगर | 390 | बहुत खराब है |
वायु गुणवत्ता सूचकांक को कई वर्गों में बांटा गया है। वर्ग के अनुसार AQI के प्रभाव को भी निर्धारित किया जाता है। आपके जिले के AQI का क्या असर होगा लिस्ट में देखें-
AQI का रेंज | हवा का हाल | स्वास्थ्य पर संभावित असर |
0-50 | अच्छी है | बहुत कम असर |
51-100 | ठीक है | संवेदनशील लोगों को सांस की हल्की दिक्कत |
101-200 | अच्छी नहीं है | फेफड़ा, दिल और अस्थमा मरीजों को सांस में दिक्कत |
201-300 | खराब है | लंबे समय तक ऐसे वातावरण में रहने पर किसी को भी सांस में दिक्कत |
301-400 | बहुत खराब है | लंबे समय तक ऐसे वातावरण में रहने पर सांस की बीमारी का खतरा |
401-500 | खतरनाक है | स्वस्थ आदमी पर भी असर, पहले से बीमार हैं तो ज्यादा खतरा |