मुंबई से सामने आया एक हैरान करने वाला मामला, एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी संग की अपने पति की हत्या

मुंबई में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर उसके पति की धीमा जहर देकर हत्या कर दी। पति को इस बात का अंदाजा भी नहीं हुआ कि उसे कई दिनों से लगातार जहर दिया जा रहा है। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को ही 8 दिसंबर तक की पुलिस हिरासत में भेजा गया है। 

पुलिस के मुताबिक महिला की पहचान कविता के रूप में हुई है जो कि अपने पति से अलग रहती थी। कुछ साल पहले ही उसका पति कमलकांत के साथ झगड़ा हो गया था और उसके बाद वह अपने मायके चली गई थी। लेकिन बाद में बच्चों के भविष्य की बात कहरकर वह वापस आ गई । कविता का प्रेमी कमलकांत के बचपन का दोस्त था। दोनों ही कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखते थे। 

कमलकांत की मां पेट की बीमारी के चलते चल बसीं थीं। कुछ महीने बाद ही कमलकांत के भी पेट में दर्द होने लगा और तबीयत बिगड़ने लगी। टेस्ट से पता चला कि उसे हाई लेवल आर्सेनिक और थैलियम दिया गया है। 19 नवंबर को कमलकांत की मौत हो गई। 

पुलिस ने पहले तो ऐक्सिडेंटल डेथ का केस दर्ज किया था लेकिन बाद में साजिश का अंदेशा हुआ। पुलिस की जांच के बाद पता चला कि इसमें कविता औऱ उसके प्रेमी हितेश का हाथ है। पुलिस ने दोनो को ही गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर संजय खटाले के मुताबिक मृतक की डाइट और पत्नीसे पूछताछ के बाद पता चला कि उसे लगातार जहर दिया जा रहा था। 

जांच में पता चला कि कविता का प्रेमी हितेशहितेश के खाने में जहर मिलाता था। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या कमलकांत की मां को भी जहर ही देकर मारा गया था क्योंकि दोनों की ही बीमारी के लक्षण एक जैसे थे। 
 

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency