वाराणसी जिला जज की कोर्ट में इन दो अर्जियों पर होगी सुनवाई, पढ़े पूरी ख़बर

ज्ञानवापी-शृंगार गौरी प्रकरण में जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की कोर्ट में सोमवार को सुनवाई होगी। पिछली तिथि पर कार्बन डेटिंग पर वादी अधिवक्ता हरिशंकर जैन ने हाईकोर्ट में चुनौती दी। इससे अदालत ने सुनवाई टालते हुए 5 दिसम्बर की तिथि नियत की थी।

ज्ञानवापी परिसर में तहखाने को तोड़कर व मलबे को हटाकर कोर्ट कमीशन की कार्रवाई बढ़ाने की मांग पर सुनवाई होनी है। जिस पर मुस्लिम पक्ष ने आपत्ति दाखिल की है। हिन्दू पक्ष को प्रति आपत्ति दाखिल करने के लिए अदालत ने 11 नवंबर की तिथि तय की थी। इस बीच वादी अधिवक्ता के हाईकोर्ट में जाने पर ऊपरी अदालत के आदेश के अनुपालन में 5 दिसम्बर की तिथि तय हुई थी। उधर इसी कोर्ट में ज्ञानवापी परिसर को सौंपने के केस के स्थानांतरण सबंधित अर्जी पर भी सुनवाई होगी।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency