ग्लोबल अचीवर्स अवार्ड 2021 अपने नाम करने वाली एकमात्र भारतीय बनीं दीपिका पादुकोण

अपनी अदाओं से सभी का दिल जीतने वाली दीपिका पादुकोण एक बार फिर से सुर्ख़ियों में है। जी हाँ, उन्होंने अपनी ग्लोबल लोकप्रियता साबित करते हुए ग्लोबल अचीवर्स अवार्ड 2021 अपने नाम कर लिया है। मिली जानकारी के तहत इस सूची में बराक ओबामा, जेफ बेजोस, क्रिस्टियानो रोनाल्डो इत्यादि जैसे दुनिया भर के अन्य लोकप्रिय नाम शामिल हैं। आपको बता दें कि ग्लोबल अवार्ड 2021, को इस साल 3000 से भी कही अधिक नामांकन प्राप्त हुए है। बताया जा रहा है जूरी के लिए विजेताओं को शॉर्ट-लिस्ट करना कठिन था क्योंकि सभी नामांकनों का अपने-अपने क्षेत्र में एक सफल ट्रैक रिकॉर्ड रहा है।

बात करें दीपिका के बारे में तो वह एक वैश्विक आइकन हैं, जो न केवल अपने फैशन स्टेटमेंट से बल्कि अपनी फिल्मों और परफॉर्मेंस स्किल्स के लिए भी खूब सराहना पाती हैं। वह भारत में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के रूप में जानी जाती हैं और दीपिका ने यह जगह अपनी कड़ी मेहनत से बनाई है। साल 2018 में, टाइम मैगज़ीन ने उन्हें दुनिया भर के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक का नाम दिया था। उस दौरान उस सूची में स्थान पाने वाली वह एकमात्र भारतीय अभिनेत्री बनीं थी।

वहीं उसी के एक साल बाद, दीपिका को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए 26वें वार्षिक क्रिस्टल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था, जिसके साथ वह दावोस 2020 विजेताओं की सूची में शामिल होने वाली एकमात्र भारतीय अभिनेत्री बनी थीं। दीपिका पादुकोण अपने काम और अपने निजी जीवन दोनों को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। उन्होंने अपने आम कामों से भी लोगों का दिल जीता है और उनकी स्माइल ने भी कई लोगों को दीवाना बनाया है।

Related Articles

Back to top button