मुख्यमंत्री धामी ने भाजपा के पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से इस बात का किया आह्वान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा के पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को लोक सभा और निकाय चुनावों की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने आगामी चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं। शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पार्टी के नए अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में हुए हरिद्वार पंचायत चुनावों में पार्टी ने बहुत शानदार प्रदर्शन किया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश संगठन की नई टीम बन गई है और अब आगामी लोक सभा चुनावों और निकाय चुनावों के लिए सभी को तैयार रहना है। उन्होंने कहा कि पार्टी के नए संगठन की पहली बैठक हो रही है और इसके जरिए सभी को आगे के कार्यक्रमों और योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की ओर से किए जा रहे कार्यों को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे और संगठन को लगातार मजबूत करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

जी 20 कार्यक्रम से नई पहचान मिलेगी
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जी 20 के तहत ऋषिकेश में आयोजित होने वाले कार्यक्रम से प्रदेश की संस्कृति, विचारों एवं सामाजिक पहचान को विदेशों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा ने प्रदेशवासियों को दो कार्यक्रम आयोजन की जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि इससे राज्य को विश्व स्तर पर नई पहचान मिलेगी।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency