रिज मैदान में हिमाचल के नए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे

 सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज दोपहर करीब 1 बजे रिज मैदान में हिमाचल के नए मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे। सुक्खू के साथ मुकेश अग्निहोत्री भी उप मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे। शपथ समारोह के लिए रिज मैदान को पूरी तरह सजा दिया गया है। रिज के चारों तरफ पुलिस का घेरा कड़ा कर दिया गया है। शपथ को लेकर चल रही तैयारियों के बीच सुबह 10:30 बजे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के घर हॉलीलॉज पहुंचे। हॉलीलॉज में सुबह से ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा हुअ है। मुख्यमंत्री ने उन्हें शपथ समारोह का न्यौता दिया। हॉलीलॉज पहुंचने पर सुक्खू ने कहा कि वे मुख्यमंत्री बाद में पहले पार्टी के अंडर है और पार्टी से बड़ा कोई नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि प्रतिभा सिंह मेरी आदर्श है।

सुक्खू की मां बोली- सेवादार है बेटा

हिमाचल प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला में अपने शपथ ग्रहण समारोह से पहले संजौली हेलीपैड पर अपनी मां संसार देवी की अगवानी की। इस दौरान मां ने कहा कि उनका बेटा एक ‘सेवादार’ है और उन्हें राज्य के लोगों की सेवा ही करनी चाहिए। 

मेरा कोई गुट नहीं, विक्रमादित्य बनेगें मंत्री: सुक्खू 

प्रतिभा सिंह से मुलाकात के बाद वापिस लौटे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रतिभा सिंह के गुट की उपेक्षा नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि उनका कोई गुट नहीं है। पूरी कांग्रेस एकजुट है। विक्रमादित्य को मंत्रिमंडल में जगह दी जाएगी। कैबिनेट मंत्री कौन होंगे इसपर उन्होंने कहा कि प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ल इस पर निर्णय लेंगे। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और विशेष रूप से प्रियंका गांधी को धन्यवाद देना चाहता हूं।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency