उत्तराखंड- पहाड़ी इलाकों में पाला पड़ने की संभावना, न्यूनतम और अधिकतम तापमान के अंतर पर येलो अलर्ट

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में सुबह और शाम कोहरा परेशान करेगा जबकि पहाड़ी इलाकों में पाला पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने न्यूनतम और अधिकतम तापमान के बीच का अंतर बढ़ने का येलो अलर्ट जारी किया है। दून में दिन और रात के तापमान में लगातार अंतर बढ़ता जा रहा है, जिससे ठंड बढ़ने लगी है।

शनिवार रात का तापमान 7.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो शनिवार के मुकाबले दो डिग्री कम था। वहीं अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री दर्ज किया गया। दोनों तापमान में 20.6 डिग्री के अंतर से शाम और रात में सर्दी बढ़ गई है। दिन में भी हल्की ठंडी हवाएं चल रही थी। उत्तराखंड में आने वाले दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अंतर बढ़ने की संभावना है।  

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency